Top 10 trading ideas: निफ्टी न्यू हाई के लिए तैयार, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
Top 10 trading ideas: निफ्टी ने वीकली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो को साथ एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया है। ये निचले स्तरों से आ रही सपोर्ट बेस्ट खरीदारी का संकेत है। पिछले हफ्ते निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 129 अंकों की बढ़त के साथ 17582 के स्तर पर स्थित 200-day EMA से थोड़ा ऊपर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में 17700-17800 को स्तर पर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 10:49 AM
Top 10 trading ideas:ट्रेंट में 1240 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें
Top 10 trading ideas: पिछले हफ्ते के दबाव से उबरते हुए 3 मार्च 2022 को खत्म हुए हफ्ते में बाजार 0.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। शुक्रवार को बाजार में आई 1.5 फीसदी की तेज रैली से बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो को साथ एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाया है। ये निचले स्तरों से आ रही सपोर्ट बेस्ट खरीदारी का संकेत है। पिछले हफ्ते निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 129 अंकों की बढ़त के साथ 17582 के स्तर पर स्थित 200-day EMA से थोड़ा ऊपर बंद हुआ।
बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में 17700-17800 को स्तर पर (5 and 21 EMA) पर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी ये बाधा पार कर लेता है तो फिर इसके लिए 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर अगली बाधा होगी। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17400-17255 के जोन में सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
दिग्गजों के सुझाए टॉप 10 ट्रेडिंग आइडियाज जिनमें 3-4 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई
कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की टॉप ट्रेडिंग पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई
Apollo Hospitals: Buy | LTP: Rs 4408 | अपोलो हॉस्पिटल में 4300 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 4550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 3 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Federal Bank: Buy | LTP: Rs 134 | फेडरल बैंक में 129 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 150 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Mukand:Buy | LTP: Rs 135.5 | मुकंद में 127 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 165 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 22 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विनय राजानी की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
UCO Bank: Buy | LTP: Rs 28.05 | यूको बैंक में 24.70 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 32 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में 3-4 हफ्तों में ही 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
RITES: Buy | LTP: Rs 350.6 | रिट्स में 311 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 400 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Varun Beverages: Buy | LTP: Rs 1358 | वरुण बेवरेज में 1280 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1428 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
5paisa.com के रुचित जैन की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
Trent:Buy | LTP: Rs 1305 | ट्रेंट में 1240 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1430 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
L&T Finance Holdings: Buy | LTP: Rs 91.35 |L&T फाइनेंश में 86.5 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 100 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 9.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
रिलायंस सिक्योरिटीज के जतिन गोहिल की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
Crompton Greaves Consumer Electricals: Buy | LTP: Rs 311 |क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स में 290 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 370 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
United Spirits: Buy | LTP: Rs 756 | यूनाइटेड स्पिरिट्स में 710 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 870 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
SRF: Buy | LTP: Rs 2,272 | एसआरएफ में 2140 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2470 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।