Get App

Hot Stocks : शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Hot Stocks:अब निफ्टी के लिए 17500 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि दूसरा बड़ा सपोर्ट 17350-17400 के जोन में है। ये इसका 200 SMA भी है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में 17770 और 18000 के लेवल पर प्रतिरोध नजर आ रहा है। आगे हमें निफ्टी में तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो इंडेक्स में आने वाले किसी गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनाएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 11:25 AM
Hot Stocks : शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल
Hot Stocks:सुप्राजीत इंजीनियरिंग में 320 रुपये के आसपास बेस बनने के बाद लगातार तेजी देखने को मिली है। फिर उसके बाद इसमें लगातार 5-6 दिनों तक कंसोलिडेशन देखने को मिला

 SAMEET CHAVAN | ANGEL ONE

Hot Stocks: पिछले हफ्ते बाजार सप्ताहिक आधार पर 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। निफ्टी ने 16600 के थोड़े ही नीचे क्लोजिंग दी थी। अदाणी ग्रुप कंपनियों में ब्लॉकडील और PSU बैंकों पर इसके पॉजिटिव असर के चलते बाजार में खुशहाली देखने को मिली थी। टेक्निकल नजरिए से देखें तो बाजार में आई हाल की तेजी को सकारात्मक माना जाएगा। निफ्टी में 17404 के स्तर पर स्थित 200 SMA से कुछ रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी में डेली टाइम फ्रेम पर बढ़त के साथ बंदी देखने को मिली है। अब निफ्टी के लिए 17500 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि दूसरा बड़ा सपोर्ट 17350-17400 के जोन में है। ये इसका 200 SMA भी है।

ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में 17770 और 18000 के लेवल पर प्रतिरोध नजर आ रहा है। आगे हमें निफ्टी में तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो इंडेक्स में आने वाले किसी गिरावट में खरीदारी की रणनीति अपनाएं। हाईबीटा वाले बैंकिंग शेयरों में हाल में तेजी देखने को मिली है ये बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है। उम्मीद है कि आगे भी बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी।

एंजेल ब्रोकिंग के समित चव्हाण की 2 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें जल्द ही मिल सकता है 8 फीसदी तक रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें