Karan Pai-GEPL Capital
Karan Pai-GEPL Capital
GEPL Capital के करन पई का कहना है कि मंथली टाइम फ्रेम पर निफ्टी हायर हाई, हायर लो पैटर्न बना रहा है जो इस बात का संकेत है कि लंबी अवधि के नजरिए से बाजार का ट्रेंड बुलिश बना हुआ है।
वीकली चार्ट पर देखें तो निफ्टी जून 2020 से 20 वीक SMA पर टिका हुआ है। किसी भी गिरावट की स्थिति में निफ्टी को इस स्तर के आसपास सपोर्ट मिल रहा है। ऑप्शन के फ्रंट पर देखें तो ((June 24, 2021 expiry))16,000 के कॉल ऑप्शन में मजबूत भागीदारी देखने को मिल रही है। वहीं पुट पर नजर डालें तो 15,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा ओपन इंटेस्ट देखने को मिल रहा है। जिसको देखेत हुए हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि निफ्टी 16000-15,500 के बड़े रेंज कारोबार करता नजर आएगा।
करन पई का कहना है कि ऊपर जाने के लिए निफ्टी को 15,700 के आसपास पर टिके रहना होगा। अगर निफ्टी नीचे की तरफ स्तर तोड़ता है तो फिर हमें इसमें 15,538 का स्तर देखने को मिल सकता है। और अगर ये स्तर भी टूटा जाता है तो फिर निफ्टी 15,150 तक जा सकता है। जो इसका मल्टीपल टर पॉइंट लेवल है।
आज के 3 टॉप पिक्स, जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है 13 फीसदी की कमाई
Tata Consumer Products | LTP: Rs 744.15 | इस स्टॉक में 840 रुपये के लक्ष्य के लिए 680 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2 से 3 हफ्ते में इस स्टॉक में 13 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Minda Industries | LTP: Rs 644 | इस स्टॉक में 692 रुपये के लक्ष्य के लिए 625 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2 से 3 हफ्ते में इस स्टॉक में 7% फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Infosys | LTP: Rs 1,501.20 | इस स्टॉक में 1,572 रुपये के लक्ष्य के लिए 1,400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2 से 3 हफ्ते में इस स्टॉक में 5% फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।