Hot stocks : शॉर्ट टर्म में 18% तक रिटर्न दे सकते हैं ये दो स्टॉक, पोर्ट फोलियो में जरूर करें शामिल

Hot stocks : बाजार काफी कम समय में करीब 1000 अंक भागा था। इसको देखते हुए लगता है कि बाजार में हाल में आई गिरावट सिर्फ एक टाइम करेक्शन नहीं इससे कुछ ज्यादा है। अब बाजार में किसी मुनाफावसूली में इस हफ्ते निफ्टी के लिए 19,500-19,400 पर सपोर्ट की उम्मीद दिख रही है। वहीं, अगर निफ्टी 19,900 के स्तर को पार करने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें लंबे समय तक तेजी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Nov 27, 2023 पर 8:12 AM
Story continues below Advertisement
Hot stocks : 15 सितंबर, 2023 को 110 रुपये के हाई पर पहुंचने के बाद से टाटा टेलीसर्विसेज में लगभग 25 फीसदी की गिरावट आई है। इस समय स्टॉक के लिए 200 डे एक्सपोनेंशियल एवरेज यानी 85 रुपये के स्तर के करीब सपोर्ट है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot stocks : निफ्टी इंडेक्स पिछले हफ्ते लगभग 200 अंकों के दायरे में फंसा रहा। जिससे घरेलू बाजारों के लिए बीता हफ्ता सुस्ती भरा रहा। किसी बड़े ट्रिगर के अभाव में निफ्टी 19,870 और 19,670 के बीच झूलते हुए सपाट बंद हुआ। तकनीकी नजरिए से देखें तो पिछले हफ्ते कुछ भी नहीं बदला, क्योंकि निफ्टी सीमित दायरे में था। ऐसे में गिरावट पर खरीदारी की सलाह अभी भी कायम है।

    बाजार काफी कम समय में करीब 1000 अंक भागा था। इसको देखते हुए लगता है कि बाजार में हाल में आई गिरावट सिर्फ एक टाइम करेक्शन नहीं बल्की इससे कुछ ज्यादा है। अब बाजार में किसी मुनाफावसूली में इस हफ्ते निफ्टी के लिए 19,500-19,400 पर सपोर्ट की उम्मीद दिख रही है। वहीं, अगर निफ्टी 19,900 के स्तर को पार करने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें लंबे समय तक तेजी देखने को मिल सकती है और निफ्टी नया ऑलटाइम हाई भी लगा सकता है।

    बैंक निफ्टी की बात करें तो पिछले हफ्ते इसमें भी सुस्ती देखने को मिली। चालू हफ्ते में अगर बैंक निफ्टी 44,420 के स्विंग हाई से ऊपर टिके रह पाता है तो फिर इसमें तो इसमें एक नया अपट्रेंड शुरू हो सकता है। नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 43,000 पर सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट टूट जाता है तो फिर इसमें 42,000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। बाजार की ओवरऑल तेजी के लिए निफ्टी बैंक का तेजी पकड़ना बहुत जरूरी है। अगर बैंक निफ्टी में और कमजोरी आती है तो फिर बाजार पर मंदड़िए हावी हो जाएंगे।


    आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में सीनियर मैनेजर-इक्विटी रिसर्च, जिगर एस पटेल को दो पसंदीदा शेयर जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

    टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices (Maharashtra): टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) का शेयर वर्तमान में 89 रुपये के आसपास दिख रहा है। जिगर का कहना है कि 15 सितंबर, 2023 को 110 रुपये के हाई पर पहुंचने के बाद से टाटा टेलीसर्विसेज में लगभग 25 फीसदी की गिरावट आई है। इस समय स्टॉक के लिए 200 डे एक्सपोनेंशियल एवरेज यानी 85 रुपये के स्तर के करीब सपोर्ट है जो कि इसका पिछला स्विंग हाई भी है। डेली मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई ने 30 के ओवरसोल्ड जोन के पास एक तेजी वाला फॉर्मेशन बनाया है जो अच्छा संकेत है। जिगर एस पटेल की इस स्टॉक में 78 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ,105 रुपये के टारगेट लिए खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक 18 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

    BSE ने SME को मेन बोर्ड में शिफ्ट करने के लिए जारी किए नए गाइडलाइन, जानिए डिटेल

    चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (Chambal Fertilisers and Chemicals): चंबल फर्टिलाइजर्स में भी जिगर की खरीदारी की सलाह है। स्टॉक का वर्तमान भाव 308.65 रुपए है। इस स्टॉक में जिगर को शॉर्ट टर्म में 18 फीसदी रिटर्न मिलने की संभावना नजर आ रही है। उनका कहना है कि चंबल फर्टिलाइजर्स पिछले कुछ समय से वीकली चार्ट पर कंसोलीडेट हो रहा है। हाल ही में, इसमें भारी वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट देखने को मिला है। दूसरे मोमेंट इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो वीकली आरएसआई और डीएमआई दोनों तेजी के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में ट्रेडर्स को इस स्टॉक में 305-310 रुपये के दायरे में आने पर 275 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 365 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।