Hot Stocks Today : Nifty 3 अक्टूबर को सीमित दायरे में चढ़ने-उतरने के बाद गिरकर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी 19,500 से ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। मिडकैप स्टॉक्स का प्रदर्शन Sensex और Nifty दोनों से बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। Sensex 316 प्वाइंट्स गिरकर 65,512 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 100 प्वाइंट्स फिसलने के बाद 19,529 पर क्लोज हुआ। अगर निफ्टी का 19,500 का लेवल टूट जाता है तो इसमें बड़ी गिरावट आ सकती है। ऐसे में इसे 19,300-19,250 पर सपोर्ट मिलेगा। निफ्टी जब तक 19,800 के नीचे रहेगा मार्केट का सेंटिमेंट बेयरिश रह सकता है।