Get App

Hot Stocks Today: ये तीन स्टॉक्स आपको 2-3 हफ्तों में कर देंगे मालामाल, इन वजहों से एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

Hot Stocks Today : निफ्टी लगातार चढ़ने के बाद यह थोड़े समय के लिए कंसॉलिडेशन फेज में रहा। उसके बाद इसमें अपवॉर्ड मूवमेंट देखने को मिला। फिर, शॉर्ट-कवरिंग की वजह से इसने 20,000 प्वाइंट्स के अपने मनोवैज्ञानिक लेवल को पार कर लिया। अब यह सूचकांक पहले 20,200 और फिर 20,400 की तरफ बढ़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2023 पर 5:54 PM
Hot Stocks Today: ये तीन स्टॉक्स आपको 2-3 हफ्तों में कर देंगे मालामाल, इन वजहों से एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह
Hot Stocks Today : Sun Pharmaceutical Industries पर दांव लगाने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,226 रुपये है। इसमें 1,170 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 1,350 रुपये है।

Hot Stocks Today : Nifty 2022 में अपने ऑल-टाइम हाई से 6 फीसदी करेक्शन के फेज में 18,837 के स्विंग लो पर पहुंच गया था। उसके बाद इसने अपना तेजी का सफर शुरू किया, जिसमें यह लगातार हायर हाई और हायल लो बनाता रहा। लगातार चढ़ने के बाद यह थोड़े समय के लिए कंसॉलिडेशन फेज में रहा। उसके बाद इसमें अपवॉर्ड मूवमेंट देखने को मिला। फिर, शॉर्ट-कवरिंग की वजह से इसने 20,000 प्वाइंट्स के अपने मनोवैज्ञानिक लेवल को पार कर लिया। अब यह सूचकांक पहले 20,200 और फिर 20,400 की तरफ बढ़ेगा। गिरावट की स्थिति में 19,900 और फिर 19,850 पर सपोर्ट है। इससे इंडेक्स को लेकर पॉजिटिव आउटलुक का पता चलता है। नियर टर्म में इसमें तेजी की संभावना दिख रही है।

GEPL Capital के एवीपी (टेक्निकल रिसर्च) विदनयन सावंत का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने शॉर्ट टर्म के लिए निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है :

Sun Pharmaceutical Industries

इस स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,226 रुपये है। इसमें 1,170 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 1,350 रुपये है। Sun Pharma के स्टॉक्स पर दांव लगाने से 2-3 हफ्तों में 10 फीसदी कमाई हो सकती है। हाल में सन फार्मा का स्टॉक ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इसने अप्रैल 2015 के 1,200 रुपये के अपने पिछले रिकॉर्ड हाई को पार कर लिया। जुलाई से नवंबर 2023 के 15-वीक के कंसॉलिडेशन पीरियड में स्टॉक ने रेक्टेंगल पैटर्न से ब्रेकआउट किया है। यह कंसॉलिडेशन फेज खत्म होने का संकेत है। यह पहले के अपट्रेंड के फिर से शुरू होने का संकेत है। कंसॉलिडेशन के दौरान इस स्टॉक को करीब 12-वीक EMA पर लगातार सपोर्ट मिला। RSI हायर टाइम फ्रेम पर 60 के लेवल के ऊपर बना हुआ है। यह स्टॉक में पॉजिटिव मोमेंटम की मौजूदगी के बारे में बताता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें