Hot Stocks Today : Nifty लगातार सातवें दिन चढ़कर बंद हुआ। यह पिछले 11 हफ्तों में निफ्टी का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। 11 सितंबर को यह 20,000 प्वाइंट्स के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। अपने ऑल-टाइम हाई को तोड़ देने के बाद निफ्टी नए सफर पर निकल गया है। शॉर्ट टर्म में इसके लिए 19,800-19,900 की रेंज में स्ट्रॉन्ग सपोर्ट दिख रहा है। जहां तक तेजी का सवाल है तो यह 20,924 की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा। बाजार में सेंटिमेंट बहुत मजबूत है, क्योंकि NSE500 इंडेक्स के 91 फीसदी से ज्यादा स्टॉक्स की कीमतें अपने 200 DMA से ऊपर बनी हुई हैं। ये डेटा ओवरबॉट स्थिति का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, 2020 और 2021 की दूसरी छमाही में यह डेटा 96 फीसदी से ऊपर था।