Hot Stocks Today : Nifty बीते हफ्ते गिरकर बंद हुआ। इसमें 0.45 फीसदी कमजोरी आई। इसकी क्लोजिंग 19,430 पर हुई। मार्केट के इस कंसॉलिडेशन में चार्ट स्ट्रक्चर टाइम-वाइज करेक्शन का संकेत देता है। इसे बुलिश मार्केट के माहौल में अच्छा संकेत माना जाता है। निफ्टी के लिए 19,500-19,600 के जोन में नेक्स्ट रेसिस्टेंस दिख रहा है। इसके बाद 19,678-19,705 के जोन में बेयरिश गैप नजर आ रहा है। गिरावट की स्थिति में निफ्टी के लिए 19,380-19,350 पर सपोर्ट मौजूद है। अगर यह लेवल टूट जाता है तो 19,235-19,201 पर बुलिश गैप है, जिसमें स्ट्रॉन्ग डिमांड दिख रही है।
