hot stocks today : Nifty में स्ट्रॉन्ग ट्रेंड देखने को मिला है। कई टाइम फ्रेम पर यह लगातार हायर टॉप्स और हायर बॉटम बनाता आ रहा है। इसका ऑल-टाइम हाई मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट का संकेत देता है। वीकली चार्ट से भी बुलिश ऑउटलुक को सपोर्ट मिलता दिख रहा है। टेक्निकल इंडिकेटर्स खासकर RSI ने लगातार पॉजिटिव मोमेंटम दिखाया है। यह डेली, वीकली और मंथली इंटरवल्स पर 65 से ऊपर बना हुआ है। RSI में लगातार स्ट्रेंथ मीडियम से लॉन्ग टर्म में पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत है। निफ्टी के लिए नेक्स्ट रेसिस्टेंस 21,500 पर है। यह 78.6 फीसदी Fibonacci Extension लेवल है। इस लेवल को पार करने के बाद निफ्टी को 21,800 पर रेसिस्टेंस मिलेगा। गिरावट की स्थिति में इसे पहले 20,760 पर सपोर्ट मिलेगा। इस लेवल के टूटने के बाद इसे 20,290 प्वाइंट्स पर सपोर्ट मिलेगा।