Hot Stocks Today : Nifty कंसॉलिडेशन फेज में है। 19,8000-19,850 स्ट्रॉन्ग सप्लाई जोन दिख रहा है। 19,700-19,600 डिमांड जोन है। अगर Nifty 19,850 प्वाइंट्स के लेवल को पार कर जाता है तो यह 19,990 और 20,000 की तरफ बढ़ेगा। गिरावट की स्थिति में 19,500 और 19,400 पर अहम सपोर्ट लेवल दिख रहे हैं। Bank Nifty में भी कंसॉलिडेशन पैटर्न दिख रहा है। 44,600 इसके लिए नेक्स्ट रेसिस्टेंस होगा। इसे पार करने के बाद इसे 45,000 पर रेसिस्टेंस मिलेगा। इस लेवल के पार कर जाने के बाद बैंक निफ्टी में अच्छी शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिल सकती है। 44,000-43,700 का सपोर्ट लेवल इसे स्टैबिलिटी देने की कोशिश कर सकता है।