Hot stocks Today : Nifty और Sensex 19 दिसंबर को हल्की मजबूती के साथ क्लोज हुए। ट्रेडिंग में निफ्टी 21,505 के हाई पर पहुंच गया था। Sensex ने 71,624 का हाई छुआ था। आखिर में Sensex जहां 122 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 71,437 पर बंद हुआ, वही Nifty की क्लोजिंग 34 प्वाइंट्स की मजबूती के साथ 21,453 पर हुई। NiftyBank 3 प्वाइंट की मामूली तेजी के साथ 47,871 पर क्लोज हुआ। मिडकैप इंडेक्स में 173 अंक की गिरावट आई। Nifty 21,500 प्वाइंट्स के मनोवैज्ञानिक लेवल के करीब कंसॉलिडेट कर रहा है। इसे पार करने के बाद इसके 21,700 की तरफ बढ़ने की उम्मीद है। नियर टर्म में 22,000 के लेवल तक यह पहुंच सकता है। गिरावट की स्थिति में 21,300 पर पहला सपोर्ट है। इसके टूटने के बाद अगला सपोर्ट लेवल 21,000 होगा। बैंक निफ्टी में 48,000 के करीब कंसॉलिडेशन दिख रहा है। 48,000-48,200 एक बड़े रेसिस्टेंस लेवल के रूप में नजर आ रहा है।
