Hot Stocks Today : अक्टूबर की पॉजिटिव क्लोजिंग की उम्मीद कर रहे लोगों को मार्केट ने निराश किया। बेयर्स ने सितंबर के क्लोजिंग लेवल से बेंचमार्क Nifty को करीब 800 प्वाइंट्स गिरकर 19,000 के नीचे बंद होने को मजबूर कर दिया। अंत में निफ्टी करीब 2.8 फीसदी गिरकर बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट्स से आने वाली खबरों के चलते अक्टूबर के आखिरी दो हफ्तों में बिकवाली बढ़ गई। पिछले दो हफ्तों से हम करीब 200-डे EMA की लगातार चर्चा करते आ रहे थे। आखिरकार निफ्टी ने इस लेवल को रिटेस्ट किया, जो करीब 18,800 पर है। इस प्रोसेस में इंडेक्स ने 19,300 के नीचे ब्रेकडाउन को कनफर्म किया है। इससे ब्रेकडाउन का थ्योरिटिकल टारगेट करीब 18,500 पर आ गया है। मार्च 2023 की गिरावट के दौरान हमने इसी तरह के डेटा प्वाइंट्स देखे थे। उसके बाद निफ्टी 20,000 पर पहुंच गया था। इसलिए आने वाले महीनों को लेकर हमारा रुख पॉजिटिव है। 18,850 पर नेक्स्ट सपोर्ट दिख रहा है। इस लेवल के टूटने पर निफ्टी 18,600 तक जा सकता है। तेजी की स्थिति 19,300 के लेवल के ऊपर की क्लोजिंग से बॉटम की पुष्टि हो जाएगी। इसके बाद निफ्टी ऊपर की दिशा में बढ़ सकता है।
