Get App

Hot Stocks Today: इन 3 शेयरों पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई, एनालिस्ट की राय

Hot Stocks Today: Nifty को 22,127 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। इसे 21,700 पर सपोर्ट मिलेगा। 6 फरवरी को निफ्टी 0.72 फीसदी की मजबूती के साथ 21.929 पर बंद हुआ। आवर्ली चार्ट MACD और RSI में स्ट्रेंथ दिखा रहा है। इससे पॉजिटिव मोमेंटम जारी रहने का संकेत मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2024 पर 10:56 AM
Hot Stocks Today: इन 3 शेयरों पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई, एनालिस्ट की राय
Hot Stocks Today: बैंक निफ्टी में गिरावट दिखी। यह 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 6 फरवरी को 45,691 पर बंद हुआ। MACD इंडिकेटर ने न्यूट्रल स्टेंस दिखाया है।

Hot Stocks Today: उतार-चढ़ाव के बावजूद मार्केट में बुल्स की पकड़ बनी हुई है। 6 फरवरी को निफ्टी 0.72 फीसदी की मजबूती के साथ 21.929 पर बंद हुआ। आवर्ली चार्ट MACD और RSI में स्ट्रेंथ दिखा रहा है। इससे पॉजिटिव मोमेंटम जारी रहने का संकेत मिलता है। एक व्यापक दायरे में मार्केट में कंसॉलिडेशन दिख सकता है। Nifty को 22,127 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। इसे 21,700 पर सपोर्ट मिलेगा। उधर, बैंक निफ्टी में गिरावट दिखी। यह 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 6 फरवरी को 45,691 पर बंद हुआ। MACD इंडिकेटर ने न्यूट्रल स्टेंस दिखाया है। इससे आने वाले दिनों में बैंक निफ्टी में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। इस सूचकांक की दिशा के बारे में स्पष्ट संकेत तभी मिलेंगे, जब यह 46,600 के दायरे से बाहर निकल जाएगा। वॉल्यूम प्रोफाइल के आधार पर ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में इसके लिए 45,200 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है।

SAMCO Securities के टेक्निकल एनालिस्ट का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने शॉर्ट टर्म के लिए निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है :

Thermax

इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 3,240 रुपये है। इसमें 3,050 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 3,560 रुपये है। Thermax के स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में 10 फीसदी कमाई हो सकती है। यह स्टॉक कप एंड हैंडल पैटर्न दिखा रहा है। इसने अपने 20 और 50 SMA को पार कर लिया है। इससे स्ट्रॉन्ग मोमेंटम का पता चलता है। यह ऑल-टाइम हाई को पार करने की कोशिश कर रहा है। RSI इंडिकेटर ने बुलिश ट्रेंड जारी रहने के संकेत दिए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें