Hot Stocks Today : Nifty में वीकली चार्ट पर अपने लाइफ-टाइम हाई के करीब एक ब्रेकअवे गैप दिखा है। इससे मीडियम से लॉन्ग टर्म में स्ट्रॉन्ग बुलिश अंडरटोन की पुष्टि होती है। निफ्टी ने हफ्ते के दौरान 20,740 के अपने नेक्स्ट टारगेट को क्रॉस कर लिया है। हफ्ते के दौरान यह 20,962 के लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच गया। RSI जैसे प्रमुख इंडिकेटर्स लगातार पॉजिटिव मोमेंटम दिखा रहे हैं। RSI वीकली और मंथली टाइमफ्रेम पर लगातार 65 के ऊपर बना हुआ है। इससे मीडियम से लॉन्ग टर्म में स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव मोमेंटम की पुष्टि हो जाती है। निफ्टी के लिए नेक्स्ट रेसिस्टेंस 21,180 पर है। उसके बाद इसे 21,400 पर रेस्सिटेंस का सामना करना पड़ेगा। गिरावट में इसे पहले 20,500 पर सपोर्ट मिलेगा। इस लेवल के टूटने के बाद अगला सपोर्ट 20,290 पर मिलेगा।
