Hot Stocks Today : ओएनजीसी, Titan Company और Chambal Fertilisers में शॉर्ट टर्म में हो सकती है शानदार कमाई

Hot Stocks Today : पुट राइटर्स ने 19,400 बड़ी पॉजिशन बनाई है। इसलिए इस लेवल पर सपोर्ट दिख रहा है। तेजी में निफ्टी के लिए 19,500 प्वाइंट्स पर रेसिस्टेंस है। इस लेवल पर कॉल राइटर्स की काफी पॉजिशन है। मार्केट का मूड पॉजिटिव लगता है, क्योंकि Nifty एक अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ है

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 9:40 AM
Hot Stocks Today : 8 नवंबर को पूरे दिन बैंक निफ्टी में ज्यादा हलचल नहीं दिखी। फिर भी, मार्केट का मूड बुलिश है, क्योंकि यह भी अपने एक अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ है। इसके लिए 43,500 पर सपोर्ट है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks Today : Nifty 8 नवंबर को सीमित दायरे में रहा। इसकी वजह यह है कि ट्रेडर्स की नजरें फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के स्पीच पर हैं। 9 नवंबर को IMF में वह स्पीच देने वाले हैं। हालांकि, मार्केट का मूड पॉजिटिव लगता है, क्योंकि Nifty एक अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ है। पुट राइटर्स से 19,400 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। इस लेवल पर उन्होंने बड़ी पॉजिशन बनाई है। गिरावट में 19,400/19,300 पर सपोर्ट है। तेजी में निफ्टी के लिए 19,500 प्वाइंट्स पर रेसिस्टेंस है। इस लेवल पर कॉल राइटर्स की काफी पॉजिशन है। 8 नवंबर को पूरे दिन बैंक निफ्टी में ज्यादा हलचल नहीं दिखी। फिर भी, मार्केट का मूड बुलिश है, क्योंकि यह भी अपने एक अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ है। इसके लिए 43,500 पर सपोर्ट है। जब तक Bank Nifty 43,500 से ऊपर बना रहता है गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही रहेगी।

    LKP Securities के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट रूपक डे का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इससे शॉर्ट टर्म में 10 फीसदी तक कमाई हो सकती है:

    यह भी पढ़ें : शंकर शर्मा ने दिवाली से पहले निवेशकों को दी खास सलाह, कहा-स्मॉलकैप में स्टॉक्स पर फोकस करें न कि सेक्टर पर


    ONGC

    इस स्टॉक में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 195 रुपये है। इसमें 187 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 215 रुपये है। ONGC के स्टॉक्स में अगले 2-3 हफ्तों में 10 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। इस स्टॉक ने 193 रुपये के अपने अहम मंथली रेसिस्टेंस को ब्रेक किया है। RSI का क्रॉसओवर इसमें स्ट्रेंथ बढ़ने का संकेत दे रहा है। इस स्टॉक में लॉन्ग पॉजिशन बनाई जा सकती है। स्टॉक का सेटअप बुलिश आउटलुक का संकेत देता है।

    Titan Company

    इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 3,312 रुपये है। इसमें 3,239 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 3,460 रुपये है। Titan Company में शॉर्ट टर्म में 4.5 फीसदी कमाई हो सकती है। RSI बुलिश क्रॉसओवर दिखा रहा है। इस शेयर के तेजी में 3,460 रुपये तक जाने की उम्मीद दिख रही है। डेली टाइमफ्रेम पर इसने वी-शेप की रिकवरी दिखाई है। यह अपने अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है।

    Chambal Fertilisers & Chemicals

    इस स्टॉक में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 300 रुपये है। इमें 292 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 324 रुपये है। CFCL के स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 8 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक में फ्रेश स्विंग ब्रेकआउट के साथ ट्रेड हो रहा है। इस दौरान वॉल्यूम भी अच्छा रहा है। इससे इस स्टॉक में अपवॉर्ड मोमेंटम जारी रह सकता है। यह स्टॉक पिछले कुछ दिनों से लगातार हायर हाई और हायर लो बनाता आ रहा है। यह इसमें पॉजिटिव ट्रेंड जारी रहने का संकेत है।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।