ROHAN SHAH
ROHAN SHAH
Hot Stocks: 2 मार्च यानी कल के कारोबार में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। कल पूरे दिन बाजार दबाव में रहा। कारोबार के अंत में बाजार दिन के लो के करीब बंद हुआ था। हालांकि एक दिन पहले यानी बुधवार को लगातार 9वें दिन रेड कैंडल बनने के बाद बाजार में जोरदार तेजी आई थी। ये तेजी निफ्टी के 17300-17250 के करीब स्थित AB=CD हार्मोनिक पैटर्न (Harmonic pattern) के संभावित रिवर्सल जोन को हिट करने के बाद आया था।
अब जब तक निफ्टी 17200 के ऊपर बना रहेगा तब तक इसमें ओवरशोल्ड जोन से तेजी आने की संभावना बनी रहेगी। इस तेजी में निफ्टी के लिए पहला लक्ष्य 17630 और उसके बाद अगला बढ़ा लक्ष्य 17800 का हो सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17200 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहता है तो फिर इसमें और कमजोरी देखने को मिल सकती है। ये कमजोरी नीचे की तरफ 17030-16880 तक जा सकती है।
STOXBOX के रोहन शाह की शॉर्ट टर्म पिक्स
Torrent Power: Buy | LTP: Rs 516 | रोहन शाह की टोरेंट पावर में 490 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 565 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। रोहन शाह का मानना है कि अगले 2-3 हफ्तों में ही हमें इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस हफ्ते ये स्टॉक डाउन स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को तोड़कर ऊपर निकलता दिखा है। ये इसमें आगे भी तेजी कायम रहने का संकेत है। RSI (relative strength index) भी 50 के लेवल के ऊपर जाता दिखा है। ये भी स्टॉक के लिए अच्छा संकेत है।
Asian Paints: Buy | LTP: Rs 2,834 | रोहन शाह की एशियन पेंट्स में भी 2700 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 3100 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। रोहन शाह का मानना है कि अगले 2-3 हफ्तों में ही हमें इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। रोहन शाह का कहना है कि अगस्त 2022 से ये स्टॉक दबाव में है और इसमें करीब 25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बिकवाली के इस दौर के बाद अब इस शेयर में तेजी आती दिख रही है। स्टॉक का रिस्क टू रिवॉर्ड रेशियो भी अच्छा दिख रहा है।
UltraTech Cement: Buy | LTP: Rs 7,289 | अल्ट्राटेक सीमेंट में भी तेजी के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में रोहन शाह की 7038 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 7800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। रोहन का मानना है कि अगले 2-3 हफ्तों में ही हमें इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।