Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली थी। अमेरिकी में ट्रेजरी यील्ड में आई गिरावट से बाजार को राहत मिली है। कल के कारोबार में डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 341.73 अंक यानी 1.05 फीसदी बढ़कर 33,003.57 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 29.96 अंक या 0.76 फीसदी बढ़कर 3981.35 पर बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 83.50 अंक या 0.73 फीसदी बढ़कर 11462.98 पर क्लोज हुआ था

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market: शुक्रवार को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजारों में आई तेजी ने दूसरे बाजारों में भी जोश भर दिया है। जापान का निक्केई 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है

Stock Market News-अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर भारतीय बाजार आज बढ़त के साथ खुले हैं। SGX Nifty 109 अंकों का बढ़त दिखा रहा है। सिंगापुरियन एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स 17464 के आसपास दिख रहा है। कल के कारोबार की बात करें तो Sensex 502 अंक टूट कर 58909 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 129 अंक गिरकर 17322 के स्तर पर बंद हुआ था। अब आज निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17304 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17272 और 17218 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17411 फिर 17444 और 17498 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

अमेरिकी बाजार


गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली थी। अमेरिकी में ट्रेजरी यील्ड में आई गिरावट से बाजार को राहत मिली है। कल के कारोबार में डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 341.73 अंक यानी 1.05 फीसदी बढ़कर 33,003.57 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 29.96 अंक या 0.76 फीसदी बढ़कर 3981.35 पर बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 83.50 अंक या 0.73 फीसदी बढ़कर 11462.98 पर क्लोज हुआ था।

Adani News: अदाणी ग्रुप को मिला बड़ा निवेश, अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म GQG ने खरीदी ₹15,446 करोड़ की हिस्सेदारी

एशियाई बाजार

शुक्रवार को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजारों में आई तेजी ने दूसरे बाजारों में भी जोश भर दिया है। जापान का निक्केई 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ऑस्ट्रलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.30 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

FII और DII आंकड़े

02 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 12770.81 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,128.80 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

03 मार्च को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

क्रूड में तेजी

गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। अमेरिका में एग्रेसिव रेट हाइक का डर कम होने ओर चीन की खपत बढ़ने की उम्मीद के चलते ब्रेंट क्रूड कल 44 सेंट यानी 0.5 फीसदी की बढ़त को साथ 84.75 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ। वहीं, WTI क्रूड 47 सेंट यानी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 78.16 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ।

अडानी समूह की कंपनियों ने ब्लॉक डील के जरिए जीक्यूजी पार्टनर्स को 15446 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

अडानी समूह की कंपनियों ने 2 मार्च को ब्लॉक डील के जरिए यूएस पीई फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स को सेकेंडरी बाजार में 15446 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। ये ब्लॉक डील कंपनी की चार सहायक कंपनियों - अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड, अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में हुई हैं।

2 मार्च को, सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को दो महीने के भीतर अडानी समूह द्वारा शेयर की कीमत में हेरफेर के आरोपों की जांच करने के लिए कहा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भारतीय निवेशकों की सुरक्षा के लिए एक पैनल भी गठित किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।