Hot Stocks: वीकली टाइम फ्रेम पर नजर डालें तो पता चलता है कि निफ्टी ने पिछले हफ्ते डाउनवर्ड स्लोपिंग चैनल से एक ब्रेकआउट दिया था। ये जल्द ही निफ्टी में एक अपसाइड रिवर्सल आने का संकेत है। इसके अलावा निफ्टी ने वीकली चार्ट पर इनसाइड बार कैंडलिस्टिक पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। ये भी एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। वीकली टाइमफ्रेम पर स्थित मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index) 50 के ऊपर बना हुआ है। ये भी बाजार में तेजी बने रहने का संकेत है।
इन सारे ट्रेंड और इंडीकेटर्स को ध्यान में रखते हुए लगता है कि अब निफ्टी के लिए 18265 पर पहला रजिस्टेंस दिख रहा है। उसके बाद 18700 - 18887 पर अगले रजिस्टेंस हैं। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 17650 पर पहला सपोर्ट है उसके बाद 17353 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। अगर निफ्टी 18265 के ऊपर जाकर तेजी दिखाता है तो फिर ये तेजी और बढ़ती दिख सकती है। इसके बाद निफ्टी एक बार फिर से अपना लाइफ टाइम हाई बना सकता है।
GEPL CAPITAL के विज्ञान सावंत की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई
TVS Motor Company: Buy | LTP: Rs 1124 | टीवीएस मोटर्स में विज्ञान सावंत की 1045 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1300 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। विज्ञान सावंत की राय है कि 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक इस समय अपने लाइफ टाइम हाई के करीब है। इससे पता चलता है कि इस स्टॉक में मजबूत अपवर्ड मोमेंटम बना हुआ है। इसके अलावा स्टॉक अपने 50, 100 & 200-day EMA जैसे अहम मूविंग एवरेज्स के ऊपर टिका हुआ है। साथ ही RSI भी लगातार 50 के ऊपर बना हुआ है। ये सभी स्टॉक में और तेजी आने की ओर इशारा कर रहे हैं।
Siemens: Buy | LTP: Rs 3223 | इस स्टॉक में पिछले हफ्ते रेक्टैंगल पैटर्न का ब्रेकआउट देखने को मिला है। इससे स्टॉक में तेजी की शुरुआत के संकेत मिलते हैं। ऐसे में इस स्टॉक में विज्ञान सावंत की 3015 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 3750 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। विज्ञान सावंत की राय है कि 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
APL Apollo Tubes: Buy | LTP: Rs 1321 | एपीएल अपोलो ट्यूब्स मार्च 2020 से ही शानदार तेजी दिखा रहा है। तब से अब तक इस स्टॉक में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। ये इस स्टॉक में मजबूती का संकेत है। नवंबर 2022 के आखिरी हफ्ते में इस स्टॉक में रेक्टैंगल पैटर्न का ब्रेकआउट देखने को मिला था। इस ब्रेकआउट के पहले पैटर्न में शॉर्ट फाल देखने को मिला था, इससे पता चलता है कि भारी वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट आया था। ये स्टॉक डेली टाइम फ्रेम पर लगातार अपर बोलिंजर बैंड के करीब घूम रहा है। इससे संकेत मिलता है कि ये स्टॉक ऊपर की तरफ जाने के लिए जोर लगा रहा है। ऐसे में इस स्टॉक में विज्ञान सावंत की 1210 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। विज्ञान सावंत की राय है कि 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।