Get App

Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में चाहिए 13-16% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स को पोर्टफोलियो में करें शामिल

अब निफ्टी के लिए 18265 पर पहला रजिस्टेंस दिख रहा है। उसके बाद 18,700 - 18,887 पर अगले रजिस्टेंस हैं। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 17650 पर पहला सपोर्ट है उसके बाद 17353 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। अगर निफ्टी 18265 के ऊपर जाकर तेजी दिखाता है तो फिर ये तेजी और बढ़ती दिख सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2023 पर 12:14 PM
Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में चाहिए 13-16% तक रिटर्न तो इन स्टॉक्स को पोर्टफोलियो में करें शामिल
एपीएल अपोलो ट्यूब्स मार्च 2020 से ही शानदार तेजी दिखा रहा है। तब से अब तक इस स्टॉक में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है

Hot Stocks: वीकली टाइम फ्रेम पर नजर डालें तो पता चलता है कि निफ्टी ने पिछले हफ्ते डाउनवर्ड स्लोपिंग चैनल से एक ब्रेकआउट दिया था। ये जल्द ही निफ्टी में एक अपसाइड रिवर्सल आने का संकेत है। इसके अलावा निफ्टी ने वीकली चार्ट पर इनसाइड बार कैंडलिस्टिक पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। ये भी एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। वीकली टाइमफ्रेम पर स्थित मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index) 50 के ऊपर बना हुआ है। ये भी बाजार में तेजी बने रहने का संकेत है।

इन सारे ट्रेंड और इंडीकेटर्स को ध्यान में रखते हुए लगता है कि अब निफ्टी के लिए 18265 पर पहला रजिस्टेंस दिख रहा है। उसके बाद 18700 - 18887 पर अगले रजिस्टेंस हैं। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 17650 पर पहला सपोर्ट है उसके बाद 17353 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। अगर निफ्टी 18265 के ऊपर जाकर तेजी दिखाता है तो फिर ये तेजी और बढ़ती दिख सकती है। इसके बाद निफ्टी एक बार फिर से अपना लाइफ टाइम हाई बना सकता है।

GEPL CAPITAL के विज्ञान सावंत की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें