Hot Stocks: कारोबारी दिनों के लिहाज से छोटा होने के बावजूद 13 अप्रैल को खत्म हुआ हफ्ता साप्ताहिक आधार पर 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी मार्च महीने के 17800 के स्विंग हाई से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। ये बाजार के लिए बहुत ही पॉजिटिव संकेत है। निफ्टी इस कैलेंडेर ईयर में पहली बार अपने सभी अहम स्विंग हाई के ऊपर जाता दिखा है। अगर हम निफ्टी के वीकली चार्ट पर नजर डालें तो RSI से हमें नई खरीद के संकेत देखने को मिल रहे हैं। ये नीयर टर्म में बाजार में तेजी कायम रहने को संकेत है।
