Vishal Wagh, Bonanza Portfolio
Vishal Wagh, Bonanza Portfolio
14 दिसंबर को निफ्टी 18600 पर स्थिति अहम सपोर्ट के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक बियरिश कैंडल बनाया था। जबकि ऑवर्ली चार्ट पर निफ्टी में हायर हाईज हायर लोज बनते दिखाई दिए थे। ये एक पॉजिटिव संकेत है। चूंकि निफ्टी इस समय अपने ऑल टाइम हाई के करीब है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे आने वाले कुछ कारोबारी सत्रों में इसकी चाल कैसी रह सकती है।
कल के कारोबार में मोमेंटम ऑसीलेटर (momentum oscillator) RSI (relative strength index - 14) डेली चार्ट पर 62 के आसपास था। जबकि MACD इंडीकेटर निचले स्तरों से सेंटर प्वाइंट की तरफ मूव करता नजर आ रहा था। बाजार में कल वोलैटिलिटी बढ़ती नजर आई। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 12.88 से बढ़कर 12.885 के लेवल पर आ गया था। ये अपने 200 EMA से नीचे है। निफ्टी में सबसे ज्यादा मुश्किल 18600 के आसपास नजर आ रही है।
अब निफ्टी के लिए 18600, 18500 और 18350 के आसपास मजबूत सपोर्ट है। वहीं ऊपर की तरफ 18650, 18730 और 18850 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
F&O आंकड़ों पर नजर डालें तो आउट ऑफ द मनी (OTM) कॉल्स में शॉर्ट कवरिंग में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि आउट ऑफ द मनी पुट में सबसे ज्यादा लॉन्ग बिल्ट-अप देखने को मिला है। यह बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है। निफ्टी 19000 और 18700 में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ट-अप देखने को मिले हैं। जबकि निफ्टी 18600 और 18500 में काफी लॉन्ग बिल्ट अप देखने को मिले हैं।
Bonanza Portfolio के विशाल वाघ की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
NBCC: Buy | LTP: Rs 42.65 | एनबीसीसी में 39 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 48 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 12.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Ramkrishna Forgings: Buy | LTP: Rs 256.75 | रामकृष्ण फोर्जिंग्स में 239 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 282 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।