14 दिसंबर को पूरे कारोबारी सत्र में बाजार बढ़त पर कारोबार करता नजर आया। वीकली एक्सपायरी और फेड मीटिंग के पहले बाजार कल बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। बुधवार को बाजार बंद होने के बाद यूएस फेड का ब्याज दरों पर फैसला आया। अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने लगातार सातवीं बार ब्याज बढ़ा दिया है। यूएस फेड की दरें 0.50 फीसदी बढ़कर 4.5 फीसदी तक पहुंच गई हैं। फेड ने महंगाई से मुकाबले के लिए अगले साल भी दरें बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कल के कारोबार में सेंसेक्स 145 अंक बढ़ाकर 62,678 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 अंक बढ़कर 18,660 पर बंद हुआ था।
बाजार की आगे की दिशा साफ नहीं
निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर डोजी पैटर्न बनाया था। इससे संकेत मिलता है कि बाजार की आगे की दिशा साफ नहीं है। दिग्गज शेयरों के साथ ही छोटे- मझोले शेयरों में भी कल खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिड कैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं स्माल कैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
पीएनबी हाउसिंग के शेयरों में कल जोरदार एक्शन रहा था। यह स्टॉक 8.6 फीसदी की बढ़त के साथ 481 रुपये पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर इसने भारी वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया था। इसके साथ ही लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में हायर हाई, हायर लोज फॉर्मेशन भी देखने को मिला था। इसी तरह RBL बैंक के शेयर 6 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस स्टॉक में भी लगातार दूसरे दिन हायर हाई हायर लोज बनते दिखे थे। इसने भी डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था।
IDFC बैंक भी कल फोकस में रहा था। कल यह स्टॉक 4 फीसदी की बढ़त के साथ 62.7 रुपये पर बंद हुआ था। आइये देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह की ट्रेडिंग रणनीति।
IDFC First में अभी भी मजबूती के संकेत कायम हैं। इस स्टॉक ने 61.2 रुपये का अपना पिछला स्विंग हाई पार कर लिया है। अब इसमें 68-69 रुपये के टारगेट नजर आ रहे हैं। इस स्टॉक के लिए 58 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
PNB हाउसिंग फाइनेंस ने डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत ब्रेक आउट दिया है। इसमें 475 रुपये की बड़ी बाधा पार कर ली है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी डेली चार्ट पर पॉजिटिव क्रॉस ओवर दे रहा है और यह 60 के मजबूत बाइंग जोन में प्रवेश कर चुका है। MACD इंडीकेटर भी इस स्टॉक में खरीद जारी रखने के सिग्नल दे रहा है। नीचे की तरफ इस स्टॉक में 430 पर सपोर्ट है। जबकि शॉर्ट टर्म में इमसें 530 और 570 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
लंबे समय तक अंडर परफॉर्म करने के बाद अब इस स्टॉक में तेजी आती नजर आ रही है। यह स्टॉक बॉय मोड में है। शॉर्ट टर्म में इसमें 180-190 रुपये का लेवल देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।