Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
18000 की स्ट्राइक पर 37.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 30.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है
14 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 372.16 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 926.45 करोड़ रुपए की खरीदारी की
14 दिसंबर को बाजार तेजी पकड़ता दिखा और Nifty50 इंडेक्स 18700 के करीब आ गया। अच्छे ग्लोबल संकेतों और अमेरिका में महांगाई आंकड़ों में आई और नरमी से बाजार को सपोर्ट मिला। टेक्नोलॉजी, मेटल, चुनिंदा बैंक, ऑटो और फार्मा शेयरों में तेजी देखने को मिली। Sensex 145 अंकों की बढ़त के साथ 62678 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 52 अंकों की बढ़त को साथ 18660 को स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डोजी पैटर्न बनाया। ये बाजार में बुल्स और बीयर्स के बीच अनिश्चितता का संकेत है।
GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी ने 18670 के जोन में स्थित अहम रजिस्टेंस के करीब एक डोजी कैंडल पैटर्न बनाया जो शॉर्ट टर्म में बाजार में सतर्कता कायम रहने की ओर संकेत करता है। लेकिन मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index) ऊपर की तरफ रुख किए हुए है और 60 के स्तर के ऊपर बना हुआ है। ये इंडेक्स में तेजी कायम रहने का संकेत है। निफ्टी के ओवरऑल प्राइस स्ट्रक्चर और दूसरे इंडीकेटरों से मिल रहे सकेतों से लगता है कि निफ्टी अब हमें 18886-18300 के जोन में कारोबार करता नजर आ सकता है।
कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100, Nifty Midcap 50 और Smallcap 100 इंडेक्स में 0.6-0.8 के रेंज में बढ़त दर्ज की गई थी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18639 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18624 और 18600 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18687 फिर 18702 और18726 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44000 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43962 और 43899 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44126 फिर 44164 और 44227 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
19000 की स्ट्राइक पर 35.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 20000 पर सबसे ज्यादा 22.51 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18700 की स्ट्राइक पर 21.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
19000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 19100 पर भी 1.39 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
18900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18500 और फिर 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
18000 की स्ट्राइक पर 37.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो दिसंबर सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 30.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 29.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
18700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18800 पर भी 1.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17500 पर 1.36 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 18300 और 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Alkem Laboratories, HDFC Life Insurance Company, Kotak Mahindra Bank, Bharti Airtel और ICICI Bank के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
14 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 372.16 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 926.45 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
15 दिसंबर को NSE पर 4 स्टॉक Indiabulls Housing Finance,BHEL, Delta Corp और GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
69 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 69 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Nifty Financial, Indiabulls Housing Finance,Havells India, City Union Bank और Persistent Systems के नाम शामिल हैं।
19 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Tata Communications, Ramco Cements, Hindustan Unilever, Hero MotoCorp और Nestle India के नाम शामिल हैं।
28 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Colgate Palmolive, Page Industries, Punjab National Bank, Bharti Airtel और Escorts के नाम शामिल हैं।
77 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Dalmia Bharat, Astral, Indian Hotels, Eicher Motors और Max Financial Services के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।