Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

डेली चार्ट पर निफ्टी ने कल एक बियरिश कैंडल बनाया था। जबकि ऑवर्ली चार्ट पर निफ्टी में हायर हाईज हायर लोज बनते दिखाई दिए थे। ये एक पॉजिटिव संकेत है। निफ्टी इस समय अपने ऑल टाइम हाई के करीब है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले कारोबारी सत्रों में इसकी चाल कैसी रहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 9:10 AM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
निफ्टी 19000 और 18700 में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ट-अप देखने को मिले हैं। जबकि निफ्टी 18600 और 18500 में काफी लॉन्ग बिल्ट अप देखने को मिले हैं

Vishal Wagh, Bonanza Portfolio

14 दिसंबर को निफ्टी 18600 पर स्थिति अहम सपोर्ट के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक बियरिश कैंडल बनाया था। जबकि ऑवर्ली चार्ट पर निफ्टी में हायर हाईज हायर लोज बनते दिखाई दिए थे। ये एक पॉजिटिव संकेत है। चूंकि निफ्टी इस समय अपने ऑल टाइम हाई के करीब है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे आने वाले कुछ कारोबारी सत्रों में इसकी चाल कैसी रह सकती है।

कल के कारोबार में मोमेंटम ऑसीलेटर (momentum oscillator) RSI (relative strength index - 14) डेली चार्ट पर 62 के आसपास था। जबकि MACD इंडीकेटर निचले स्तरों से सेंटर प्वाइंट की तरफ मूव करता नजर आ रहा था। बाजार में कल वोलैटिलिटी बढ़ती नजर आई। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 12.88 से बढ़कर 12.885 के लेवल पर आ गया था। ये अपने 200 EMA से नीचे है। निफ्टी में सबसे ज्यादा मुश्किल 18600 के आसपास नजर आ रही है।

अब निफ्टी के लिए 18600, 18500 और 18350 के आसपास मजबूत सपोर्ट है। वहीं ऊपर की तरफ 18650, 18730 और 18850 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें