Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

डेली चार्ट पर निफ्टी नीचे की तरफ 17775 की ओर जाने की कोशिश कर रहा है। निफ्टी में हमें शॉर्ट टर्म में कायम रहती दिख सकती है। दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो वीकली टाइम फ्रेम पर स्थित RSI 50 के स्तर के नीचे बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2023 पर 2:59 PM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
हिंदुस्तान जिंक में 318 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 385 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें

VIDNYAN SAWANT,GEPL Capital

वीकली टाइम फ्रेम पर देखें तो निफ्टी में हमें 16747 (सितंबर 2022) से 18887 (नवंबर 2022) तक की पिछली बढ़त के 50 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर से उछाल देखने को मिला है। ये बार फिर से बाजार में मंदी आने की ओल संकेत कर रहा है। ये पोलैरिटी में बदलाव की और भी इशारा कर रहा है। डेली चार्ट पर निफ्टी नीचे की तरफ 17775 की ओर जाने की कोशिश कर रहा है। निफ्टी में हमें शॉर्ट टर्म में कायम रहती दिख सकती है। दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो वीकली टाइम फ्रेम पर स्थित RSI (relative strength index) 50 के स्तर के नीचे बना हुआ है। ये और गिरावट आने का संकेत है।

अब निफ्टी के लिए 18100 (मल्टिपल टच प्वाइंट) पर पहला रजिस्टेंस दिख रहा है। उसके बाद 18350 (key resistance)के स्तर पर अगला रजिस्टेंस है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17900 (multiple touch points) के स्तर पर पहला सपोर्ट है। वहीं, 17775 (key support) के स्तर पर अगला सपोर्ट है। बाजार के ओवरऑल ट्रेंड और इंडीकेटर्स से मिल रहे संकेतों को देखते हुए लग रहा है कि निफ्टी अब नीचे की तरफ 17775 की ओर रुख कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें