Get App

Hot Stocks : क्रूड 126 डॉलर के पार, बंपर कमाई के लिए कच्चे तेल से जुड़े इन शेयरों पर लगाएं दांव

Hot Stocks :बाजार की आज की चाल और अपने पंदीदा शेयरों पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार की ओवरऑल मूड क्रूड पर निर्भर करता है। आज इसका भाव 120 डॉलर प्रति बैरल के पार जाता दिखा है। यह एक बड़ी बात है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 12:05 PM
Hot Stocks : क्रूड 126 डॉलर के पार, बंपर कमाई के लिए कच्चे तेल से जुड़े इन शेयरों पर लगाएं दांव
Stock Market Trend: रेट सेंसिटिव सेक्टर्स में आज सबसे ज्यादा बिकवाली है। ऑटो इंडेक्स फीसदी से ज्यादा फिसला है। टाटा मोटर्स और फोर्स मोटर्स 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं

Hot Stocks : कच्चे तेल के 126 डॉलर के पार निकलने से बाजार का मूड खराब हो गया है। निफ्टी 350 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23850 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी 900 प्वाइंट से ज्यादा टूटा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी आज दबाव देखने को मिल रहा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। कच्चे तेल में उछाल और आयातकों की ओर से डिमांड बढ़ने से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में 44 पैसे का दबाव देखने को मिल रहा है। एक डॉलर का भाव 95 रुपये 26 पैसे तक फिसला है।

रेट सेंसिटिव सेक्टर्स में आज सबसे ज्यादा बिकवाली है। ऑटो इंडेक्स फीसदी से ज्यादा फिसला है। टाटा मोटर्स और फोर्स मोटर्स 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही रियल्टी और NBFCs में भी दबाव दिखा है। वहीं फार्मा शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। मजबूत नतीजों के दम पर सिंजीन 5 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है। साथ ही एम्फैसिस भी करीब 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। लेकिन बेहद कमजोर नतीजों के चलते HEG 10 फीसदी फिसला है।

वेदांता में आज प्राइस डिस्कवरी हुई। डीमर्जर के बाद इसका भाव 290 रुपये के करीब सेटल हुआ है। वेदांता का डीमर्जर पांच कंपनियों में हो रहा है। बाकी चार कंपनियों की लिस्टिंग बाद में होगी।

बाजार पर कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें