MTAR Tech Share Price : MTAR टेक के शेयर में आज जोरदार तेजी है। शेयर आज 8 फीसदी ऊपर हैं। इसने 4 महीने में 148% का तगड़ा रिटर्न दिया है। MTAR टेक में धमाके के कारणों पर नजर डालें तो न्यूयॉर्क लिस्टेड ब्लूम एनर्जी में 25 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। ब्लूम एनर्जी के नंबर उम्मीद से अच्छे रहे है। इसके गाइडेंस भी मजबूत रहे हैं। ब्लूम एनर्जी की आय में सालाना आधार पर 130 फीसदी का उछाल आया है। ब्लूम एनर्जी ने ओरेकल के साथ डील की है। 2.8 GW फ्यूल सेल AI डाटा सेंटर के लिए यह करार हुआ है। कंपनी ने बताया है कि वह अपनी मौजूदा क्षमता के साथ सालाना लगभग 5 GW की आपूर्ति कर सकती है और वह लगातार अपनी क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।
ब्लूम एनर्जी की तेजी का MTAR पर असर
ब्लूम एनर्जी भी 4 महीने में 140 फीसदी ऊपर भागा है। इसको ग्लोबल AI इंफ्रा में निवेश का फायदा मिल रहा है। ब्लूम एनर्जी की 60-70 फीसदी हॉट बॉक्स असेंबली की जरूरतें MTAR पूरा करता है। हर 1 GW ऑर्डर से MTAR की 900-1100 करोड़ रुपए की कमाई होती है।
कंपनी को फास्ट ब्रीडर रिएक्टर्स का फायदा मिलेगा। भारत के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के कोर में इसका 70 फीसदी योगदान है। हर रिएक्टर के लिए वर्क वैल्यू करीब 1500 करोड़ रुपए की है। देश में कुल 10-15 रिएक्टर्स की जरूरत है। MTAR रिएक्टर के सुरक्षित रूप से काम करने के लिए जरूरी उच्च-सहनशीलता वाले मूविंग पार्ट्स और इंटरनल स्ट्रक्चरल असेंबली उपलब्ध कराती है।
MTAR: ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट बुलिश
कंपनी के मैनेजमेंट को FY27 में 50 फीसदी आय बढ़ने का भरोसा है। मौजूदा ऑर्डर्स और ग्लोबल डिमांड के दम पर कंपनी की ग्रोथ अच्छे ट्रैक पर है।
बोनान्ज़ा के रिसर्च एनालिस्ट बालाजी राव मुडिली ने कहा कि इस तेजr को मज़बूत अर्निंग आकड़ों और ऑर्डर बुक में आई जबरदस्त उछाल से सहारा मिला है। उन्होंने आगे कहा कि MTAR के ब्लूम एनर्जी के साथ करार (जो AI डेटा सेंटर्स के लिए फ़्यूल सेल सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। ने इस सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को और भी मज़बूत किया है।
हालांकि,उन्होंने यह भी कहा कि यह स्टॉक अभी काफी हाई वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है,क्योंकि बाजार ने सभी सेगमेंट्स में इसके मज़बूत परफॉर्मेंस को पहले ही ध्यान में रख लिया है। उन्होंने आगे कहा कि एक्जीक्यूशन में किसी भी तरह की देरी से स्टॉक में गिरावट आ सकती है। उन्होंने कंपनी के मज़बूत वित्तीय प्रदर्शन की ओर भी इशारा किया। कंपनी ने Q3FY26 में अपना अब तक का सबसे बेहतर तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया। इस दौरान रेवेन्यू में सालाना आधार पर 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई,जबकि EBITDA 92 प्रतिशत बढ़ा और टैक्स के बाद का मुनाफ़ा 117 प्रतिशत बढ़ गया है।
ऑर्डर इनफ्लो मज़बूत बना रहा। इस तिमाही में 1,369 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक हुए,जिससे दिसंबर 2025 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 2,395 करोड़ रुपये हो गई।
MTAR का शेयर आज 800.60 रुपए यानी 14.15 फीसदी की बढ़त लेकर 6457.10 रुपए पर बंद हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।