Get App

Hotel Stocks: तेजी से बढ़ रही इस होटल कंपनी पर लगाएं दांव, अभी मिल रहा भारी डिस्काउंट पर

Hotel Stocks: एक होटल कंपनी का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे फिसल चुका है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म इस गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देख रहा है क्योंकि कंपनी ने विस्तार की काफी आक्रामक योजना तैयार की है। जानिए कि यह कौन सा स्टॉक है और इस पर ब्रोकरेज दांव क्यों लगा रहा है?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 07, 2024 पर 10:14 PM
Hotel Stocks: तेजी से बढ़ रही इस होटल कंपनी पर लगाएं दांव, अभी मिल रहा भारी डिस्काउंट पर
सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक Lemon Tree Hotels के पोर्टफोलियो में 112 होटल्स में 10,318 ऑपरेशनल कीज है। (File Photo- Pexels)

Lemon Tree Hotels Share Price: दिग्गज होटल कंपनी लेमन ट्री होटल्स के शेयरो में पिछले कुछ समय से काफी उठा-पटक दिख रही है। रिकॉर्ड हाई से करीब 7 महीने में यह 13 फीसदी फिसल चुका है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म के दिए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। कंपनी की आक्रामक विस्तार योजना पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को कायम रखा है। एक कारोबारी दिन पहले 6 दिसंबर को बीएसई पर यह 1.96% की बढ़त के साथ 137.75 रुपये पर बंद हुआ था।

Lemon Tree Hotels में निवेश का क्या है टारगेट प्राइस?

सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक लेमन ट्री होटल्स के पोर्टफोलियो में 112 होटल्स में 10,318 ऑपरेशनल कीज है। अब कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही से वित्त वर्ष 2029 तक अपने पोर्टफोलियो में 5,220 कीज बढ़ाने की आक्रामक योजना तैयार की है जिसके बाद वित्त वर्ष 2029-20 में इसके पोर्टफोलियो में 15,538 कीज ऑपरेशनल हो जाएंगे। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की 5 दिसंबर की ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक नियर टर्म में इसके कारोबार में कुछ सुस्ती दिख सकती है क्योंकि कुछ होटल्स में काम चल रहा है।

आगे की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-27 के बीच इसका रेवेन्यू और EBIDA सालाना 22 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ेगा। इसके अलावा मीडियम टर्म में ब्रोकरेज को कमाई बढ़ने के आसार दिख रहे हैं और 3-4 साल में इसके कर्ज का बोझ काफी हल्का हो सकता है। सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक इस पर 1910 करोड़ रुपये का कर्ज है। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 164 रुपये फिक्स किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें