LKP SECURITIES, Kunal Shah
LKP SECURITIES, Kunal Shah
निफ्टी डेली चार्ट पर हायर लो और हायर हाई फॉर्मेशन बनाए रखते हुए मजबूत अपट्रेंड में नजर आ रहा है। इसने एक बुलिश इनगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न बना लिया है जो एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। अब निफ्टी 16,300-16,800 के दायरे में कंसोलिडेट होता नजर आ सकता है। यह वह दायरा है जिसके बीच में बुल्स और बीयर दोनों नजर आ रहे हैं।
अब जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 16300 के स्तर को बचाए रखने में कामयाब रहता है तब तक इसमें मजबूती का रुझान कायम रहेगा। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16800 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी यह बाधा तोड़कर ऊपर जाता है तो फिर हमें 17200 का स्तर भी मुमकिन नजर आ रहा है। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने फॉलिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है जो तेजी का संकेत है।
बैंकिग सेक्टर पर नजर डालें तो बैंक निफ्टी 36,300 के सपोर्ट जोन से ऊपर आता नजर आया है और अब इसमें भी तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। बैंक निफ्टी जल्द ही हमें 37,500 की तरफ जाता नजर आ सकता है। बाजार की हाल की तेजी में बैंक निफ्टी ने लीडिंग भूमिका निभाई है। आगे भी हमें इसका आउटपरफॉर्मेंस कायम रहने की उम्मीद है।
आज के 3 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Gujarat Alkalies and Chemicals: Buy | LTP: Rs 726.1 | इस स्टॉक 690 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 760-790 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 9 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Nocil : Buy | LTP: Rs 285.55 | इस स्टॉक 265 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 315-320 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 12 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
HDFC Bank: Buy | LTP: Rs 1,404.4 | इस स्टॉक 1,350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,450-1,500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 7 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।