Get App

निफ्टी में जल्द ही 17200 का स्तर मुमकिन, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

बाजार की हाल की तेजी में बैंक निफ्टी ने लीडिंग भूमिका निभाई है। आगे भी हमें इसका आउटपरफॉर्मेंस कायम रहने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2022 पर 11:29 AM
निफ्टी में जल्द ही 17200 का स्तर मुमकिन, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर
जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 16300 के स्तर को बचाए रखने में कामयाब रहता है तब तक इसमें मजबूती का रुझान कायम रहेगा। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16800 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है

LKP SECURITIES, Kunal Shah

निफ्टी डेली चार्ट पर हायर लो और हायर हाई फॉर्मेशन बनाए रखते हुए मजबूत अपट्रेंड में नजर आ रहा है। इसने एक बुलिश इनगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न बना लिया है जो एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। अब निफ्टी 16,300-16,800 के दायरे में कंसोलिडेट होता नजर आ सकता है। यह वह दायरा है जिसके बीच में बुल्स और बीयर दोनों नजर आ रहे हैं।

अब जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 16300 के स्तर को बचाए रखने में कामयाब रहता है तब तक इसमें मजबूती का रुझान कायम रहेगा। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16800 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी यह बाधा तोड़कर ऊपर जाता है तो फिर हमें 17200 का स्तर भी मुमकिन नजर आ रहा है। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने फॉलिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है जो तेजी का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें