शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में 2खिलाड़ियों ने दिया 6% का रिटर्न, जाने आज किन स्टॉक्स पर है नजर

अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन 6.16% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Feb 22, 2022 पर 12:52 PM
Story continues below Advertisement
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर मार्केट के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी No.1 में नया हफ्ते में दूसरे कारोबारी दिन को 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते YES Securities के अमित त्रिवेदी, AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे और Religare Broking के अजीत मिश्रा के बीच मुकाबला हो रहा है। रोहित सिंगरे पहली बार खेल में हिस्सा ले रहे हैं। इस खेल में कोई भी मुकाबला जीते लेकिन निवेशक इनकी राय और अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करके मुनाफा कमा सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS DAY-1

पहले दिन अमित त्रिवेदी की टॉप कॉल LEMON TREE रही जिसने 4.7% का रिटर्न दिया

पहले दिन रोहित सिंगरे की टॉप कॉल CHALET HOTELS रही जिसने 4.1% का रिटर्न दिया


पहले दिन अजीत मिश्रा की टॉप कॉल GLENMARK PHARMA रही जिसने 5% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-1 RETURN

पहले दिन अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 6.16% का रिटर्न दिया

पहले दिन रोहित सिंगरे के सुझाये स्टॉक्स ने 3.98% का रिटर्न दिया

पहले दिन अजीत मिश्रा के सुझाये स्टॉक्स ने 5.90% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

YES Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY Marico

अमित ने इसमें 504.35 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 535 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें 490 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।

AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे का कमाईवाला शेयरः BUY Supreme Ind

रोहित ने इस स्टॉक में 1975 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1900 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2300 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

इन 4 बिजनेस पर लगाएं दांव, अगले 12 महीने में होगी जोरदार कमाई: SBI Securities

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Mphasis

अजीत ने कहा कि इस स्टॉक में 3128 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3350 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 3050 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।