2021 में अब तक निफ्टी में करीब 23 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इस बीच निफ्टी के 50 में से 26 स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने निफ्टी से बेहतर रिटर्न दिया है जबकि 24 स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने निफ्टी से खराब प्रदर्शन किया है। इन अंडरपरफॉर्म की लिस्ट में अभी भी 8 स्टॉक ऐसे है जो 2020(31 दिसंबर 2020) के लेवल से नीचे नजर आ रहे है। हालांकि मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इन 8 में से 4 स्टॉक ऐसे है जिनमें कमजोरी की तुलना मजबूती वाले प्वाइंट ज्यादा है।
Hero MotoCorp Ltd. | 2021 में इस स्टॉक में करीब 21 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 3110.00 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह 2461.80 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में मजबूत प्वाइंट की तुलना में कमजोर प्वाइंट ज्यादा है।
Dr. Reddy's Laboratories Ltd. | 2021 में इस स्टॉक में करीब 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 5205.10 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह4520.70 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है।
Maruti Suzuki India Ltd. | 2021 में इस स्टॉक में करीब 6फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 7649.60 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह 7186.60 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है।
Bajaj Auto Ltd. | 2021 में इस स्टॉक में करीब 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 3444.05 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह 3286.45 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है।
Hindustan Unilever Ltd. | 2021 में इस स्टॉक में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 2395.40 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह 2321.60 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है।
Kotak Mahindra Bank Ltd. | 2021 में इस स्टॉक में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 1995.60 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह 1937.15 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है।
Britannia Industries Ltd. | 2021 में इस स्टॉक में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 3576.35 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह 3474.20 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में कमजोरी और मजबूती के प्वाइंट बराबर-बराबर है।
Eicher Motors Ltd. |2021 में इस स्टॉक में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 2530.90 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह 2471.80 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में मजबूत प्वाइंट की तुलना में कमजोर प्वाइंट ज्यादा है।