5 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में रौनक, जानें राइटर्स के लेवल्स और प्रशांत सावंत के ट्रेडिंग कॉल्स

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 16400, 16500 और 16600 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स नजर आये

अपडेटेड May 13, 2022 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज ICICI Bank पर कंडीशनल बाय के रूप में पुट खरीदने की सलाह दी

लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आज रौनक लौटती दिख रही है। निफ्टी 16000 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी आज बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। निफ्टी में आज पुट राइटर्स का भरोसा लौटता दिख रहा है। 16000 के स्तर पर पुट राइटर्स हावी दिख रहे हैं। वहीं कॉल राइटर्स भी इसी स्तर पर टिके हैं। बैंक निफ्टी की बात करें तो 34000 पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा है। पुट राइटर्स भी 33800 पर टिकने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये हम समझने की कोशिश करेंगे कि अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज हो सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के को-फाउंडर प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज के LONG TRADES रोल्स वाले स्टॉक्स


RBL BANK, TATA MOTORS, IGL और BANDHAN BANK

वायदा बाजार में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स

BHARAT FORGE, NBCC, INDIA CEMENT और GODREJ PROP

वायदा बाजार में आज के SHORT TRADES रोल्स वाले स्टॉक्स

INDUSTOWER, GNFC, AMBUJA CEMENT और GSPL

निफ्टी की रेंज

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16400, 16500 और 16600 के स्तर पर नजर आये

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16200, 16300 और 16800 के स्तर पर नजर आये

खिलाड़ी नंबर 1- कमजोर बाजार में भी 4 दिनों दो खिलाड़ियों ने दिया 10% से ज्यादा रिटर्न, जानिये आज कहां लगाया है दांव

बैंक निफ्टी की रेंज

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 34500, 34700 और 35200 के स्तर पर नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 34200, 34300 और 34400 के स्तर पर नजर आये

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के आज के ट्रेडिंग पिक्स

SRF May Fut : खरीदें-2289 रुपये, लक्ष्य-2475 से 2500 रुपये, स्टॉपलॉस-2235 रुपये

Balrampur Chini May Fut : खरीदें-398 रुपये, लक्ष्य-450 रुपये, स्टॉपलॉस-375 रुपये

Kotak Mahindra Bank May Fut : बेचें-1785 रुपये, लक्ष्य-1650 से 1620 रुपये, स्टॉपलॉस-1820 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शन : ICICI Bank

प्रशांत ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए निजी सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक का स्टॉक चुना। उन्होंने कहा कि आज आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में पुट खरीदना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बैंक की मई सीरीज की 690 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस समय ये 14 रुपये पर कारोबार कर रही है लेकिन जब ये 17 रुपये पर पहुंच जाये तो ही इसे खरीदना चाहिए। यानी कि कुल मिलाकर इस पुट ऑप्शन पर कंडीशनल बाय की सलाह है। इसलिए जब ये 17 के ऊपर जायेगी तो इसमें 35 रुपये तक के टारेगट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।