सीएनबीसी-आवाज़ के स्पेशल शो खिलाड़ी No.1 में इस हफ्ते प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी, ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह के बीच मुकाबला होगा। ये तीनों खिलाड़ी पिछले 3 हफ्तों के विजेता रहे हैं। इसका मतलब है कि इस हफ्ते पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इस हफ्ते कोई भी जीते लेकिन निवेशक चाहें तो अपनी सूझ-बूझ और जोखिम पर इनके सुझाये स्टॉक्स में दांव लगाकर कमाई कर सकते हैं।
चौथे दिन प्रदीप होतचंदानी की टॉप कॉल HPCL रही जिसने 0.50% का रिटर्न दिया
चौथे दिन कुणाल शाह की टॉप कॉल INDIA CEMENTS रही जिसने 3.3% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 10.06% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 5.74% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की समाप्ति पर कुणाल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 10.23% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bajaj Auto
प्रदीप ने कहा कि इसमें 3710 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में 4000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3580 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY IB HSG FIN
अमित ने इस स्टॉक में 122 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 119 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 135 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कमाईवाला शेयरः BUY Jamna Auto
कुणाल ने कहा कि इस स्टॉक में 106.6 के लेवल पर 120 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करें। इसमें 103 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Polycab
प्रदीप ने कहा कि इसमें 2550 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में 2800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2427 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।