FII Buying PSU Stocks: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों यानी FII की दिलचस्पी हाल के महीनों में कुछ कम रही है। इसके बावजूद सितंबर 2026 तिमाही में कुछ सरकारी कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी बढ़ी है। इनमें SAIL, LIC, BHEL, NMDC और हिंदुस्तान कॉपर शामिल हैं।
सरकारी स्टील कंपनी SAIL में FII की हिस्सेदारी जून 2026 तिमाही के 7.09% से बढ़कर सितंबर तिमाही में 7.30% हो गई। कंपनी ने पहली छमाही में 96 लाख टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया। बिक्री की मात्रा 93.3 लाख टन रही।
पहली छमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 55% बढ़कर 8,917 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, नेट प्रॉफिट 207% की बढ़त के साथ 3,410 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी ने अपना कर्ज भी घटाया है।
भारतीय जीवन बीमा निगम में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 0.44% से बढ़कर 1.55% हो गई। LIC का वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) सितंबर 2026 तक छह महीनों में 33.95% बढ़कर 6,846 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा नई पॉलिसियों से होने वाले अनुमानित मुनाफे को दिखाता है।
इस दौरान कंपनी की कुल प्रीमियम आय भी 11.64% बढ़कर 2.74 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई।
सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL में FII की हिस्सेदारी जून तिमाही के 9.52% से बढ़कर सितंबर तिमाही में 9.94% हो गई। कंपनी की ऑर्डर बुक 30 सितंबर 2026 तक 2.58 लाख करोड़ रुपये थी। इसमें सालाना आधार पर 17.27% की बढ़ोतरी हुई।
दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 24% और नेट प्रॉफिट 120% बढ़ा। पहली छमाही में कंपनी ने 2,260 मेगावाट क्षमता जोड़ी।
यह लौह अयस्क निकालने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसमें भी विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी है। यह नवरत्न PSU है। सितंबर 2026 तिमाही के अंत में FII की हिस्सेदारी बढ़कर 14.91% हो गई, जो जून तिमाही में 13.59% थी।
सितंबर तिमाही में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 4.1% बढ़कर ₹6,638 करोड़ रहा। वहीं, नेट प्रॉफिट 1.8% घटकर ₹1,668 करोड़ रह गया।
हिंदुस्तान कॉपर माइनिंग से लेकर कास्टिंग यानी ढलाई तक का काम करने वाली देश की इकलौती कंपनी है। इसमें भी FII की दिलचस्पी बढ़ी है। सितंबर तिमाही के अंत में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 5.96% से बढ़कर 7.08% हो गई।
इसका सितंबर तिमाही रेवेन्यू 64% बढ़कर ₹1,175 करोड़ पहुंच गया है। वहीं नेट प्रॉफिट 179% उछलकर ₹519.54 करोड़ रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।