Stocks to Buy: ये 5 शेयर दे सकते हैं 52% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने दिए बड़े टारगेट

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्मों ने आरती इंडस्ट्रीज, OnEMI टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस, टाटा स्टील, वेलस्पन कॉर्प और पॉलीकैब इंडिया पर भरोसा जताया है। इनके शेयरों में मौजूदा भाव से 35% से 52% तक तेजी की संभावना है। जानिए किस ब्रोकरेज ने कितना टारगेट दिया है और कंपनियों की ग्रोथ के पीछे क्या वजहें हैं।

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 4:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जेएम फाइनेंशियल ने टाटा ग्रुप टाटा स्टील पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में निवेश के मौके तलाश रहे निवेशकों के लिए ब्रोकरेज फर्मों ने 5 शेयरों पर भरोसा जताया है। इन शेयरों में मौजूदा भाव के मुकाबले 35% से 52% तक की तेजी की संभावना बन रही है।

इस लिस्ट में आरती इंडस्ट्रीज, OnEMI टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस, टाटा स्टील, वेलस्पन कॉर्प और पॉलीकैब इंडिया शामिल हैं। ब्रोकरेज की राय के पीछे कंपनियों की ग्रोथ योजनाएं, मजबूत ऑर्डर बुक, कारोबार का विस्तार और बेहतर मार्जिन जैसे कारण हैं।

इन 5 शेयरों पर ब्रोकरेज का टारगेट

कंपनी ब्रोकरेज मौजूदा भाव टारगेट प्राइस संभावित तेजी
Aarti Industries
Axis Securities ₹437 ₹665 52.20%
OnEMI Technology Solutions
HSBC ₹333 ₹500 50.20%
Tata Steel JM Financial ₹163.94 ₹240 46.40%
Welspun Corp Jefferies ₹2,311 ₹3,250 40.60%
Polycab India Motilal Oswal ₹7,429 ₹10,000 34.60%


Aarti Industries

एक्सिस सिक्योरिटीज ने आरती इंडस्ट्रीज पर BUY रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹665 रखा है। इसमें करीब 52.2% तेजी की संभावना है।

ब्रोकरेज को कंपनी के मिथाइल मेथाक्रिलेट यानी MMA कारोबार में क्षमता विस्तार से फायदा मिलने की उम्मीद है। कंपनी की क्षमता 290 KTPA से बढ़ाकर 360 KTPA की जा रही है। इसके अलावा, फ्यूल एडिटिव्स की मांग में सुधार और नॉन-एनर्जी कारोबार में रिकवरी से भी ग्रोथ को सहारा मिल सकता है।

OnEMI Technology Solutions

HSBC ने Kissht ब्रांड के तहत डिजिटल लेंडिंग कारोबार करने वाली OnEMI टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने शेयर को BUY रेटिंग दी है और ₹500 का टारगेट प्राइस तय किया है। इसमें करीब 50.2% उछाल की गुंजाइश है।

HSBC का मानना है कि कंपनी का डिजिटल लेंडिंग मॉडल छोटे पर्सनल लोन के मैनेजमेंट की लागत घटा सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने कर्ज देने के नियम सख्त किए हैं। डेटा एनालिटिक्स और बेहतर रिकवरी प्रक्रिया से एसेट क्वालिटी सुधारने पर भी काम किया जा रहा है।

Tata Steel

जेएम फाइनेंशियल ने टाटा ग्रुप टाटा स्टील पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने ₹240 प्रति शेयर का टारगेट दिया है। यह स्टॉक अपने मौजूदा स्तर करीब 46.4% ऊपर जा सकता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, APL Apollo के ट्यूब्स और मेटल व कोटेड स्टील कारोबार के प्रस्तावित अधिग्रहण से टाटा स्टील की डाउनस्ट्रीम क्षमता मजबूत हो सकती है। इन कारोबारों से कंपनी के अपस्ट्रीम मार्जिन में बढ़ोतरी हो सकती है।

Welspun Corp

जेफरीज ने वेलस्पन कॉर्प के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने इसके लिए ₹3,250 का टारगेट प्राइस दिया है। इसमें करीब 40.6% तेजी की संभावना है।

कंपनी के पास 5.2 अरब डॉलर की मजबूत ऑर्डर बुक है। इसके अलावा अमेरिका, सऊदी अरब और जॉर्डन में कारोबार बढ़ाने की योजना है। यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में भी कंपनी के लिए नए अवसर बन रहे हैं।

Polycab India

मोतीलाल ओसवाल ने पॉलीकैब इंडिया पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने ₹10,000 का टारगेट प्राइस दिया है। यह स्टॉक अपने मौजूदा स्तर से करीब 34.6% उछल सकता है।

ब्रोकरेज ने कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को अहम माना है। सितंबर में कंपनी का नेट कैश बैलेंस बढ़कर ₹4,520 करोड़ हो गया, जो मार्च में ₹4,190 करोड़ था।

BAT का ITC Hotels में पूरी हिस्सेदारी बेचने का प्लान, ₹2288 करोड़ में होगी ब्लॉक डील

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।