BAT का ITC Hotels में पूरी हिस्सेदारी बेचने का प्लान, ₹2288 करोड़ में होगी ब्लॉक डील

Block Deal News: ब्रिटिश कंपनी BAT अपनी इकाई के जरिए ITC Hotels में पूरी 6.28% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। यह पूरी डील करीब 2,288 करोड़ रुपये में होगी। BAT होटल कारोबार से बाहर निकलना चाहती है। मगर ITC Ltd में उसकी हिस्सेदारी बनी रहेगी। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 3:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ITC Hotels का शेयर पिछला कारोबारी सत्र 0.8% गिरकर ₹184.60 पर बंद हुआ था।

Block Deal News: होटल कंपनी ITC Hotels में बड़ी ब्लॉक डील होने जा रही है। ब्रिटिश कंपनी British American Tobacco (BAT) अपनी पूरी 6.28% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इस हिस्सेदारी की कीमत करीब ₹2,288 करोड़ है।

सूत्रों के मुताबिक, BAT ने ब्लॉक डील शुरू कर दी है। इसके लिए ₹175 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव ₹184.60 से करीब 5.2% कम है।

होटल कारोबार से निकलने का प्लान


BAT की ITC Hotels में यह हिस्सेदारी उसकी इकाई Tobacco Manufacturers (India) Limited के जरिए है। सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी के पास ITC Hotels के करीब 6.28% शेयर थे। अब BAT अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर होटल कारोबार से बाहर निकलना चाहती है।

इसे इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज मैनेज कर रही है। BAT के इस कदम के बाद भी ITC Ltd में उसकी 22% से ज्यादा हिस्सेदारी बनी रहेगी। यानी कंपनी ITC ग्रुप से पूरी तरह बाहर नहीं निकल रही है।

पहले ही बता चुकी थी अपनी रणनीति

BAT ने ITC Hotels से बाहर निकलने के संकेत पहले ही दे दिए थे। दिसंबर 2025 में कंपनी के CEO टाडेउ मारोको ने कहा था कि ITC Hotels में सीधी हिस्सेदारी ITC के डीमर्जर की वजह से मिली थी। यह BAT की रणनीतिक हिस्सेदारी नहीं है।

उन्होंने कहा था कि इस हिस्सेदारी की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपना कर्ज घटाने में करेगी।

दूसरी तिमाही में 52% बढ़ा मुनाफा

ITC Hotels का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा था। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 52.3% बढ़कर ₹201 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹132 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 25.5% बढ़कर ₹1,054 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹840 करोड़ था।

वहीं, कंपनी का EBITDA 37.2% बढ़कर ₹338 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 29.3% से बढ़कर 32% पर पहुंच गया।

शेयर का प्रदर्शन

ITC Hotels का शेयर पिछला कारोबारी सत्र 0.8% गिरकर ₹184.60 पर बंद हुआ था। हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर करीब 9% चढ़ा है। छह महीने में इसमें लगभग 19.2% की तेजी आई है।

Stocks to Watch: 30 नंवबर को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, टाटा ग्रुप के शेयरों पर भी रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।