Stocks to Watch: 30 नंवबर को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, टाटा ग्रुप के शेयरों पर भी रहेगी नजर

Stocks to Watch: सोमवार 30 नंवबर को शेयर बाजार में 14 स्टॉक्स चर्चा में रहेंगे। सीमेंट कंपनी ने ₹700 करोड़ के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है, जबकि सरकारी तेल कंपनी ₹1.27 लाख करोड़ की रिफाइनरी लगाएगी। फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंस कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट भी निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं। वहीं, टाटा ग्रुप से जुड़े विवाद पर भी बाजार की नजर रहेगी।

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 2:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RailTel को नॉर्दर्न रेलवे से ₹145.75 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Stocks to Watch: सोमवार, 30 नंवबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी खबरों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। कहीं शेयर बायबैक का ऐलान हुआ है, तो कहीं बड़े निवेश और नए ऑर्डर की खबरें आई हैं। इसके अलावा, टाटा ग्रुप से जुड़ा विवाद भी निवेशकों के रडार पर रहेगा।

Dalmia Bharat

सीमेंट कंपनी Dalmia Bharat ने ₹700 करोड़ तक के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी खुले बाजार से अधिकतम ₹1,850 प्रति शेयर की कीमत पर शेयर खरीदेगी। यह बायबैक 2 दिसंबर 2026 या उससे पहले शुरू होगा। कंपनी स्टॉक एक्सचेंज के जरिए शेयरों की खरीद करेगी।


Bharat Petroleum Corporation (BPCL)

सरकारी तेल कंपनी BPCL आंध्र प्रदेश के रामायपट्टनम में नई रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स लगाएगी। बोर्ड ने इसके लिए ₹1.27 लाख करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। प्रोजेक्ट की क्रूड ऑयल प्रोसेसिंग क्षमता सालाना 90 लाख टन होगी।

Lupin

फार्मा कंपनी Lupin को अमेरिका में डायबिटीज की जेनेरिक दवा बेचने के लिए USFDA की मंजूरी मिली है। कंपनी ने Sitagliptin और Metformin Hydrochloride की दो डोज में दवा लॉन्च की है।

KEC International

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International को ₹1,407 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। नए प्रोजेक्ट ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसपोर्टेशन और केबल कारोबार से जुड़े हैं। कंपनी को अफ्रीका में सबस्टेशन और भारत में 765 kV ट्रांसमिशन लाइन का ऑर्डर मिला है। अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल की सप्लाई भी करनी है।

Groww

ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म Groww ने अपने टेक्नोलॉजी इवेंट Groww Next 2026 में AI से जुड़े नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। कंपनी निवेशकों को जानकारी समझने, जरूरी संकेत पहचानने और सही समय पर फैसला लेने में मदद करने के लिए AI का इस्तेमाल बढ़ा रही है। हालांकि, निवेश का अंतिम फैसला ग्राहक के हाथ में ही रहेगा।

APL Apollo Tubes

स्टील पाइप और ट्यूब बनाने वाली कंपनी APL Apollo Tubes के लिए अहम खबर है। SEBI ने टाटा स्टील के ओपन ऑफर की डेडलाइन 1 दिसंबर से बढ़ाकर 8 दिसंबर कर दी है। इस ऑफर के तहत टाटा स्टील कंपनी की 26% हिस्सेदारी यानी 7.28 करोड़ शेयर खरीद सकती है।

Capri Global Capital

NBFC कंपनी Capri Global Capital अपनी सब्सिडियरी Capri Global Housing Finance में ₹200 करोड़ तक का अतिरिक्त निवेश करेगी। बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए इक्विटी शेयर खरीदने की मंजूरी दी है। इस रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, कारोबार के विस्तार और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

Zee Entertainment

मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी Zee Entertainment का शेयर बायबैक 1 दिसंबर से खुलेगा। कंपनी ₹600 करोड़ तक के शेयर वापस खरीदेगी। इसके लिए ₹91 प्रति शेयर की कीमत तय की गई है। कंपनी अधिकतम 6.59 करोड़ शेयर खरीदेगी, जो उसकी कुल पेड-अप इक्विटी का 6.86% है।

RailTel Corporation

सरकारी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RailTel को नॉर्दर्न रेलवे से ₹145.75 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी को इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित MPLS नेटवर्क और VoIP कंट्रोल कम्युनिकेशन सिस्टम लगाना है।

Dr Reddy's Laboratories

फार्मा कंपनी Dr Reddy's Laboratories की आंध्र प्रदेश स्थित CTO-SEZ Process Unit-01 का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्य के ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने 24 नवंबर को यह आदेश जारी किया था।

Quality Power Electrical Equipments

पावर इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Quality Power Electrical Equipments ने अपना QIP पूरा कर लिया है। कंपनी ने ₹1,458.76 प्रति शेयर के भाव पर 39,07,431 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। ये शेयर योग्य संस्थागत निवेशकों को जारी किए गए हैं। इश्यू प्राइस में फ्लोर प्राइस के मुकाबले 5% की छूट शामिल है।

Balaji Amines

स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Balaji Amines को फार्मा ग्रेड Propylene Glycol बनाने, बेचने और वितरित करने का लाइसेंस मिला है। महाराष्ट्र FDA ने यह मंजूरी दी है। लाइसेंस Indian Pharmacopoeia और United States Pharmacopeia मानकों के तहत मिला है। यह 26 नवंबर 2031 तक वैध रहेगा।

Utkarsh Small Finance Bank

स्मॉल फाइनेंस बैंक Utkarsh Small Finance Bank के बोर्ड ने ₹412.47 करोड़ तक के लोन पोर्टफोलियो को सिक्योरिटाइज करने की मंजूरी दी है। इसमें प्रॉपर्टी के बदले दिए गए सामान्य लोन यानी Loan Against Property (LAP) शामिल हैं। यह प्रक्रिया RBI के नियमों के मुताबिक पूरी की जाएगी।

Craftsman Automation

इंजीनियरिंग कंपनी Craftsman Automation ने EATA Private Ltd में 100% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है। इस अधिग्रहण और इससे जुड़ी वित्तीय सहायता पर कुल ₹150 करोड़ तक खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी अपनी जर्मनी स्थित सब्सिडियरी Craftsman Germany GmbH में ₹110 करोड़ तक का अतिरिक्त निवेश भी करेगी।

Tata Group Companies

टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने टाटा ट्रस्ट्स को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। इससे कंपनी की बोर्ड बैठक 30 नवंबर को तय कार्यक्रम के मुताबिक हो सकेगी। यह मामला टाटा संस के नेतृत्व और बोर्ड से जुड़े विवाद से संबंधित है।

Stock in Focus: ₹12000 का शेयर, 30 नवंबर को फोकस में, 100% अधिग्रहण और सब्सिडियरी में निवेश भरेगा जोश!

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।