Get App

5 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में रौनक, जानें राइटर्स के लेवल्स और प्रशांत सावंत के ट्रेडिंग कॉल्स

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 16400, 16500 और 16600 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स नजर आये

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2022 पर 12:50 PM
5 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में रौनक, जानें राइटर्स के लेवल्स और प्रशांत सावंत के ट्रेडिंग कॉल्स
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज ICICI Bank पर कंडीशनल बाय के रूप में पुट खरीदने की सलाह दी

लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आज रौनक लौटती दिख रही है। निफ्टी 16000 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी आज बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। निफ्टी में आज पुट राइटर्स का भरोसा लौटता दिख रहा है। 16000 के स्तर पर पुट राइटर्स हावी दिख रहे हैं। वहीं कॉल राइटर्स भी इसी स्तर पर टिके हैं। बैंक निफ्टी की बात करें तो 34000 पर कॉल राइटर्स का जमावड़ा है। पुट राइटर्स भी 33800 पर टिकने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये हम समझने की कोशिश करेंगे कि अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज हो सकती है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के को-फाउंडर प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज के LONG TRADES रोल्स वाले स्टॉक्स

RBL BANK, TATA MOTORS, IGL और BANDHAN BANK

सब समाचार

+ और भी पढ़ें