HUL Shares: अच्छे नतीजों से ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा बढ़ा, शेयर में आई तेजी, जानिए क्या है नया टारगेट

HUL ने गाइडेंस देते हुए कहा है कि ऊंची कीमत पर बनाई गई इंवेट्री , बढ़ी उत्पादन लागत औरकीमतो में अपर्याप्त बढ़ोतरी कंपनी के मार्जिन के लिए नियर टर्म में चुनौती बनी रहेगी

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 11:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रभुदास लीलाधर का मानना है कि वित्त वर्ष 2022-24 के दौरान कंपनी की बिक्री में 13.5 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

देश की दिग्गज कंपनी Hindustan Unilever ने कल अपने वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। इसके मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटड मुनाफा 13.85 फीसदी की बढ़त के साथ 2,391 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कि 2,191.3 करोड़ रुपये के एनालिस्ट के अनुमान से ज्यादा रहा है।

इस अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 19.46 फीसदी की बढ़त के साथ 14,331 करोड़ रुपये पर रही है। यह आंकड़ा भी एनालिस्ट के अनुमान से बेहतर रहा है। एनालिस्ट का मानना था कि पहली तिमाही में कंपनी का आय 13,438.5 करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है।

इस स्टॉक पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में प्रभुदास लीलाधर ने कहा है कि एचयूएल ने वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में कंपनी के मार्जिन पर तिमाही आधार पर दबाव रहने का गाइडेंस दिया था। कंपनी ने गाइडेंस देते हुए कहा है कि ऊंची कीमत पर बनाई गई इंवेट्री , बढ़ी उत्पादन लागत औरकीमतो में अपर्याप्त बढ़ोतरी कंपनी के मार्जिन के लिए नियर टर्म में चुनौती बनी रहेगी । हालांकि बाजार की लंबी अवधि की स्टोरी मजबूत बनी हुई है ।


Hot Stocks : बाजार में और तेजी आने की संभावना कायम, 2-3 हफ्तों में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल 75 फीसदी प्रोडक्ट की मार्केट शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट की मजबूत पाइपलाइन और ग्रीन टी, फैब्रिक कंडीशनर, लिक्विड डिटर्जेंट, लिक्विड डिशवॉश जैसे नई कैटेगरी में आ रही तेजी, बेहतर डिस्ट्रीब्यूएशन रणनीति और प्रीमियम सेगमेंट में तेज ग्रोथ लंबी अवधि के लिए कंपनी के लिए शुभ संकेत है।

प्रभुदास लीलाधर का मानना है कि वित्त वर्ष 2022-24 के दौरान कंपनी की बिक्री में 13.5 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है। वही मुनाफे में सालाना आधार पर 18.9 फीसदी की ग्रोथ मुमकिन है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर प्रभुदास लीलाधर ने इस स्टॉक में 2699 रुपये के टारगेट के साथ Accumulate रेटिंग दी है।

फिलहाल 10.11 बजे के आसपास एनएसई पर एचयूएल का शेयर 28.35 रुपये यानी 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 2598.45 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। वर्तमान में स्टॉक का वॉल्यूम 1,604,040 शेयरों का है।

21 सितंबर 2021 को इस स्टॉक ने 2,859.10 रुपये का 52 वीक हाई छुआ था जबकि 08 मार्च 2022 को इस स्टॉक में 1,901.80 रुपये का 52 वीक लो छुआ था। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई 10.25 फीसदी नीचे नजर आ रहा है जबकि 52 वीक लो से 34.92 फीसदी ऊपर नजर आ रहा है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।