Credit Cards

Hot Stocks : बाजार में और तेजी आने की उम्मीद, अगले 2-3 हफ्तों में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

टीटागढ़ वैगन में 120 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 148 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये स्टॉक 14 फीसदी रिटर्न दे सकता है

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 11:04 PM
Story continues below Advertisement
एडोर वेल्डिंग में 715 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 914 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये स्टॉक 15 फीसदी रिटर्न दे सकता है

एक पुल बैक के बाद निफ्टी में इस हफ्ते तेजी बनी हुई है। कल के कारोबार में निफ्टी 16,275 के अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। इससे बाजार में आगे और तेजी आने की संभावना बनी हुई है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16500-16600 पर पहला लक्ष्य देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16050 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।

मोमेंटम इंडीकेटर RSI (relative strength index)भी 60 के ऊपर चला गया है। इससे भी बुल्स को जोश में इजाफा हो रहा है। Bank Nifty भी आउटपरफार्म कर रहा है। ये 35500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। वहीं, नीचे की तरफ 35500-35250 के जोन में इसमें मजबूत डिमांड दिख रही है।

HUL का मुनाफा और आय दोनों बढ़ी, अब जानिये ब्रोकरेज फर्मों की इस एफएमसीजी स्टॉक पर निवेश राय


ग्लोबल संकेत अब बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका तय करेंगे। भारतीय बाजार के लिए नतीजों का मौसम भी अहम है। इसके अलावा बजार की नजर अब कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और FIIs के ऐक्शन पर भी रहेगी। अगर हम डेरीवेटिव्स आंकड़ों पर नजर डालें तो इंडेक्स फ्यूचर्स में FIIs का लॉन्ग एक्सपोजर अभी भी 20 फीसदी के नीचे है। ऐसे में शॉर्ट कवरिंग रैली की संभावना बनी हुई है।

आज के तीन बॉय कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में होगी जोरदार कमाई

Maithan Alloys: Buy | LTP: Rs 941.75 | मैथान एलॉयज में 870 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1084 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये स्टॉक 15 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Titagarh Wagons: Buy | LTP: Rs 129.65 | टीटागढ़ वैगन में 120 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 148 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये स्टॉक 14 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Ador Welding: Buy | LTP: Rs 796.95 | एडोर वेल्डिंग में 715 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 914 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में ये स्टॉक 15 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

PRAVESH GOUR, Swastika Investmart

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।