Paytm को RBI से तगड़ा झटका लगा। आरबीआई ने Paytm Payments Bank पर सख्त एक्शन लिया। इसके अलावा पेटीएम पर नए ग्राहक जोड़ने पर भी रोक लगाई है। रिजर्व बैंक ने इसके IT ऑडिट का भी आदेश दिया है। पेटीएम पर RBI के फैसले के बाद Macquarie ने Underperform की रेटिंग दी है और इसका टारगेट 700 रुपये तय किया है।
MORGAN STANLEY की PAYTM पर राय
MORGAN STANLEY ने PAYTM पर रेटिंग को ओवरवेट से डाउनग्रेड करते हुए इक्वल-वेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,425 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 935 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ग्राहक जोड़ने पर आरबीआई द्वारा लगाया गया बैन रेगुलेटरी अनिश्चितता को बढ़ायेगा।
MACQUARIE की PAYTM पर राय
MACQUARIE ने PAYTM पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पेमेंट बैक पर ग्राहक जोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। उनका कहना है कि कि इससे कंपनी के बिजनेस पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसने पहले से ही Payments Bank में बहुत बड़े पैमाने पर कस्टमर बेस बनाया है। हालांकि ब्रांड और कस्टम लॉयल्टी पर उल्लेखनीय असर देखने को मिल सकता है।
आज यानी 14 मार्च 2022 को सुबह 11.56 बजे के करीब एनएसई पर ये शेयर 8.77 प्रतिशत या 68.45 अंक नीचे गिरकर 706.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2150 रुपये रहा है और इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 672 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में पेटीएम के शेयर ने अब तक 672 का लो और 719 का हाई स्तर छुआ है।