JUBILANT FOODWORKS के CEO Pratik Pota ने इस्तीफा दे दिया है। वे 15 जून को कंपनी में अपना पद छोड़ देंगे। Pratik Pota ने कंपनी की कमान 2017 में संभाली थी। वहीं CEO के इस्तीफे से ब्रोकरेज निराश दिख रहे हैं और morgan stanley ने टार्गेट 5000 से घटाकर 2250 किया है। बता दें कि Pratik Pota ने जब कंपनी ज्वाइन की थी तब इसके शेयर का भाव 423 रुपये प्रति शेयर था जबकि उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी के शेयर का ऑल टाइम हाई स्तर 4577 रुपये प्रति शेयर रहा है।
वहीं Jubilant Food की ग्रोथ स्टोरी पर नजर डालें तो साल 2017 से 2021 में कंपनी की ग्रोथ में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला। इस दौरान कंपनी का रेवन्यू 55 प्रतिशत बढ़ा। जबकि कंपनी का EBITDA 3 गुना तक बढ़ गया। वहीं कंपनी का मुनाफा 2017 से 2021 की अवधि में 5 गुना तक बढ़ गया।
BROKERAGES ON JUBILANT FOOD
CREDIT SUISSE की JUBILANT FOOD पर राय
CREDIT SUISSE ने JUBILANT FOOD पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3500 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 2,900 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इनका कहना है कि
CEO Pratik Pota के इस्तीफे से कंपनी को झटका लगा है। मौजूदा स्थिति में लीडरशिप में बदलाव से झटका लगा है।
MORGAN STANLEY की JUBILANT FOOD पर राय
MORGAN STANLEY ने JUBILANT FOOD पर रेटिंग को ओवरवेट से डाउनग्रेड करके अंडरवेट कर दिया है। इसके साथ ही इन्होंने इसका लक्ष्य 5000 से घटाकर 2250 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि सीईओ के जाने से कंपनी की रणनीति पर सवाल खड़ा हो गया है। इन्होंने इसका FY23/24 EPS को 15%/24% तक घटाया है। उनके मुताबिक कंपनी ऑर्गेनाइज्ड फूड में लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी के लिए अच्छी पोजीशन में है। लेकिन लीडरशिप में अचानक आये हुए बदलाव के चलते नियर-टर्म आउटलुट पर आशंका बन गई है।
JP MORGAN की JUBILANT FOOD पर राय
JP MORGAN ने JUBILANT FOOD पर रेटिंग को ओवरवेट से घटाकर न्यूट्रल कर दिया है। इसके साथ ही इसका लक्ष्य 4025 रुपये से घटाकर 3000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अनपेक्षित रूप से सीईओ के इस्तीफे से अनिश्चितता निर्माण हुई है। इन्होंने मार्जिन कट के बाद इसका FY23/24 के लिए EPS अनुमान 11%/8% तक कम किया है।
MACQUARIE की JUBILANT FOOD पर राय
MACQUARIE ने JUBILANT FOOD पर रेटिंग को डाउनग्रेट करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3550 रुपये से घटाकर 2150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि सीईओ के इस्तीफे ने Execution & Earnings Growth के बारे में चिंता पैदा की है। इन्होंने इसका FY22/23/24 के लिए EPS अनुमान 3%/13%/15% तक घटाया है।