शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
Jubilant FoodWorks: कंपनी के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक प्रतीक रश्मीकांत पोटा ने इस्तीफा दिया। जुबिलेंट फूडवर्क्स के बाहर अवसरों की तलाश में उन्होंने कंपनी के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है।
CESC: बिक्री और शेयरधारिता का हस्तांतरण पूरा किया। फर्म ने कहा कि Surya Vidyut में 100 प्रतिशत शेयरधारिता की Torrent Power को बिक्री और हस्तांतरण के लिए लेनदेन पूरा हो गया है। कंपनी और इसकी 6 सहायक कंपनियों ने Torrent Power के पास एक शेयर परचेस एग्रीमेंट किया है।
Lupin: यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गई है। फार्मा कंपनी को USFDA से ओरल सॉल्यूशन यूएसपी के लिए विगबेट्रिन (Vigabatrin) के लिए नई दवा के प्रयोग की मंजूरी मिल गई है।
Dhanvarsha Finvest: बोर्ड ने धन जुटाने की मंजूरी दी। बोर्ड ने नॉन-प्रोमोटर्स को प्रिफरेंशियल आधार पर इक्विटी शेयर और वारंट जारी करके 88.65 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है।
Inox Wind: प्रोमोटर ने इक्विटी शेयरों को गिरवी रखा है। प्रोमोटर आईनॉक्स विंड एनर्जी ने 9 मार्च को कंपनी के 12.2 लाख इक्विटी शेयरों को गिरवी रखा।
Gail (India): बोर्ड ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी। बोर्ड ने वित्तीय वर्ष FY22 के लिए 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के भुगतान को मंजूरी दे दी है। डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता की रिकॉर्ड तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है।
Hindalco Industries: ICICI Prudential MF ने शेयर बेचे। ICICI Prudential MF ने अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 9 मार्च को खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 11.81 लाख इक्विटी शेयर बेचे। इसके साथ एल्युमीनियम कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 3.07 प्रतिशत से कम होकर 3.01 प्रतिशत हो गई है।
Kesar Petroproducts: कंपनी ने नया सीएफओ नियुक्त किया है। बोर्ड ने जिग्नेश दिनेश देसाई को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।
KSE: Godrej Agrovet ने अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल की। गोदरेज एग्रोवेट ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी में 1,612 इक्विटी शेयर खरीदे। इसके साथ इसकी शेयरधारिता 6.96 प्रतिशत के बढ़कर 7.01 प्रतिशत हो गई है।
Shree Ganesh Remedies: कंपनी हाइएस्ट बिडर (सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली) बन गई। जायसवाल फार्माकेम की संपत्ति की ई-नीलामी के लिए कंपनी को 26 करोड़ रुपये की बोली के साथ सबसे अधिक बोली लगाने वाला घोषित किया गया है।