Get App

नतीजों के बाद Tata Steel के शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया थम्सअप, जानिए क्या हो अब इसमें आपकी निवेश रणनीति

CLSA ने कहा है कि Q3 EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा है। सीएलएसए ने कहा कि घरेलू कारोबार के मुनाफे से सरप्राइज किया है । ऊंचे एनर्जी कॉस्ट के चलते यूरोपीय मुनाफे पर असर पड़ा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2022 पर 11:04 AM
नतीजों के बाद Tata Steel के शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया थम्सअप, जानिए क्या हो अब इसमें आपकी निवेश रणनीति
JP MORGAN ने कहा कि Q3 नतीजे अनुमान से बेहतर रहे है और कर्ज में काफी कमी आई है

Tata Steel Lts Q3 Results: टाटा स्टील ने 4 फरवरी को दिसंबर 2021 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट तीसरी तिमाही में 159% बढ़कर 9573 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3697 करोड़ रुपए था। जबकि एक तिमाही पहले टैक्स चुकाने के बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट 11,918 करोड़ रुपए था। देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी की कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू तीसरी तिमाही में 45% बढ़कर 60,783 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 41,935 करोड़ रुपए थी।

दिसंबर 2021 तिमाही में स्टील की कीमतें बढ़ने का फायदा कंपनी को मिला था। टाटा स्टील के शेयर 4 फरवरी शुक्रवार को 9.7% बढ़कर 1176.3 करोड़ रुपए पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में टाटा स्टील के शेयरों का रिटर्न 79% था। जबकि पिछले एक महीने में इसके शेयर 2.3% चढ़े हैं।

आइए जानते है तीसरी तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज की इस स्टॉक पर क्या है राय

INVESTEC ने TATA STEEL पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का टार्गेट 2000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी जारी रिपोर्ट में कहा है कि तीसरी तिमाही में अनुमान के मुताबिक प्रदर्शन रहा है। यूरोपीय कारोबार में पूंजी आवंटन पर नजर रहेगी । कंपनी को घरेलू स्टील कीमतें मजबूत रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें