अच्छे नतीजों से SBI के शेयर को लगे पंख, खरीदें, बेचें या बनें रहें, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

KOTAK INSTL EQ ने एसबाई पर Buy रेटिंग देती हुए 700 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि एसेट क्वालिटी में सुधार जारी है।

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
CLSA ने एसबीआई पर अपनी जारी रिपोर्ट में कहा है कि बैंक में मजबूत प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।

SBI Q3 results : अच्छे नतीजों से SBI का शेयर 2 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। दूसरे सरकारी बैंकों में भी तगड़ी खरीदारी देखने को मिली है। बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 62 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8,431.9 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि बीते साल की समान तिमाही में उसे 5,196.22 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, बैंक का नेट प्रॉफिट एनालिस्ट्स के 7,957.4 करोड़ रुपये के अनुमान से भी ज्यादा है। एसबीआई द्वारा शनिवार, 5 फरवरी को जारी नतीजों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी इंटरेस्ट इनकम 6.5 फीसदी बढ़कर 30,687 करोड़ रुपये हो गई, जो बाजार के 30,687 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। हालांकि, नेट इंटरेस्ट मार्जिन सालाना आधार पर 6 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 3.4 फीसदी हो गया, जो उम्मीद के अनुरूप रहा।

आइए डालते है एक नजर , इस स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेस की राय

CLSA ने एसबीआई पर अपनी जारी रिपोर्ट में कहा है कि बैंक में मजबूत प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। तिमाही दर तिमाही आधार पर फ्लैट Opex बैंक के लिए पॉजिटिव है। FY23- 24CL के लिए EPS अनुमान दिया है। सीएलएसए ने एसबीआई पर Buy ऱेटिंग बनाए रखते हुए इसका टार्गेट 750 रुपये प्रति शेयर तय किया है।


KOTAK INSTL EQ ने एसबाई पर Buy रेटिंग देती हुए 700 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि एसेट क्वालिटी में सुधार जारी है। ऊंचे प्रोविजनिंग के बावजूद RoE 12% से ज्यादा रहा है। बैंक के प्रोविजनिंग में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले RIL, Tata Steel, SBI, Shree Cement और अन्य स्टॉक्स

वहीं JP MORGAN ने SBI पर Overweight रेटिंग की राय देते हुए इसके लिए लक्ष्य 650 रुपये का दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि क्रेडिट कॉस्ट काबू में रहने की उम्मीद है। मौजूदा स्तरों पर वैल्युएशन आकर्षक बना हुआ है।

CREDIT SUISSE ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि ग्रोथ में तेजी से री-रेटिंग की संभावना बनी है। ब्रोकरेज ने FY22/23/24 EPS अनुमान 2/3/3% बढ़ाया है। स्टॉक पर ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में Overweright रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 640 रुपये प्रति शेयर दिया है।

Motilal Oswal ने अपने जारी रिपोर्ट में कहा है कि एसबीआई ने तीसरी तिमाही में बेहतर ग्रोथ दिखाया है। ब्रोकरेज इस स्टॉक पर 725 रुपये का लक्ष्य देते हुए इसके लिए Buy ऱेटिंग दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।