शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
Results on February 7 | Union Bank of India, TVS Motor Company, NALCO, Borosil, Camlin Fine Sciences, Castrol India, Chemcon Speciality Chemicals, Clean Science and Technology, Fortis Malar Hospitals, Future Supply Chain Solutions, Gabriel India, Glaxosmithkline Pharmaceuticals, Indo Count Industries, Indian Bank, JM Financial, Jindal Stainless, Lasa Supergenerics, Likhitha Infrastructure, Nucleus Software Exports, Paisalo Digital, Peninsula Land, The Phoenix Mills, PB Fintech, Punjab & Sind Bank, Sansera Engineering, S H Kelkar and Company, Talbros Engineering, Tarsons Products, Texmaco Infrastructure, Texmaco Rail, Tube Investments of India, और Zodiac Energy के तीसरी तिमाही के नतीजे आज आएंगे।
State Bank of India:तीसरी तिमाही में SBI ने शानदार नतीजे पेश किए । बैंक के मुनाफे में 62% तो ब्याज से कमाई में साढ़े 6% की बढ़ोतरी की है। Asset Quality में भी सुधार देखने को मिला है। 25 तिमाहियों में सबसे कम SLIPPAGES RATION रहा है। शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर है।
Bank Of Baroda: बैंक का मुनाफा 90 फीसदी बढ़कर 1027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैड लोन की स्थिति में सुधार की वजह से बैंक के मुनाफे में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इस सरकारी बैंक का मुनाफा 540.72 करोड़ रुपये पर रहा था।हालांकि तीसरी तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय पिछले साल की इसी तिमाही से 12,310.92 करोड़ रुपये से घटकर 11,211.14 करोड़ रुपये पर रही है। तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर बैंक के ब्याज आय में भी गिरावट देखने को मिली है और यह पिछले वित्त वर्ष के 3,739 करोड़ रुपये से घटकर 3408 करोड़ रुपये पर आ गई है।
City Union Bank | वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 169.93 करोड़ रुपये से बढ़कर 196.11 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं बैंक की ब्याज आय में पिछले साल के इसी वित्त वर्ष से 489.05 करोड़ रुपये से बढ़कर 489.97 करोड़ रुपये पर रही है।
Minda Corporation | वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 49.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 69.9 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं कंपनी की आय में पिछले साल के इसी वित्त वर्ष से 739.8 करोड़ रुपये से घटकर 738.3 करोड़ रुपये पर रही है।
Shree Cement | वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 631.58 करोड़ रुपये से घटकर 482.70 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं कंपनी की आय में पिछले साल के इसी वित्त वर्ष से 3,557.21 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,637.11 करोड़ रुपये पर रही है।
Dhani Services | ब्लक डील से मिले आंकड़ों के मुताबिक BofA Securities Europe SA ने बीएसई पर 153 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 97,53,962 इक्विटी शेयर खरीदे है। वहीं Tamarind Capital Pte Ltd ने 1 करोड़ इक्विटी शेयर 153 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचें है।
Vishwaraj Sugar Industries | ब्लक डील से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रमोटर Lava Ramesh Katti ने एनएसई पर 22 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 10 इक्विटी शेयर खरीदे है।
Tata Steel | TATA STEEL का तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। मुनाफे में 139% का उछाल देखने को मिला है। आय में 45 % की Growth देखने को मिली है। कर्ज में करीब 6000 करोड़ की कमी आई है। अनुमान से ज्यादा भारतीय PER TON EBITDA रहा । पिछले हफ्ते शेयर 7% दौड़ा था
Reliance Industries | कंपनी Two Platforms Inc में $1.5 करोड़ का निवेश करेगी । जियो Two Platforms Inc में 25% हिस्सा खरीदेगी । Two Platforms Inc सिलिकॉन वैली का डीप-टेक स्टार्टअप है।
ASHOKA BUILDCON । MCGM से सीवेज ट्रिटमेंटप्लांट के लिए 1046 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।