LIC दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी, लेकिन रिटर्न के मामले में नंबर 1: क्रिसिल रिपोर्ट

LIC का ग्रॉस रिटेल प्रीमियम (GWP) 64.1% यानी 56.405 अरब डॉलर है और क्रिसिल के मुताबिक, दुनिया की कोई भी बीमा कंपनी के पास ऐसा मार्केट शेयर नहीं है

अपडेटेड Feb 06, 2022 पर 9:24 PM
Story continues below Advertisement
पिछले कुछ साल में LIC का मार्केट शेयर घटता जा रहा है

LIC IPO: शेयर बाजार में IPO लाने की तैयारी कर रही देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation) सिर्फ होम-मार्केट शेयर में ही दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी नहीं है बल्कि रिटर्न ऑन एसेट्स में भी कंपनी नंबर-1 है। क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 तक ग्रॉस रिटेल प्रीमियम में LIC की हिस्सेदारी 64.1% थी। जबकि रिटर्न ऑन एसेट्स (RoE) में कंपनी 82% रिटर्न दे रही है। इसके साथ ही LIC लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

हालांकि पिछले कुछ साल में LIC का मार्केट शेयर घटता जा रहा है। 2000 से पहले तक कंपनी का मार्केट शेयर करीब 100% था। साल 2016 तक यह घटकर 71.8% और 2020 तक गिरकर 64.1% पर आ गया है। वैसे इस दौरान SBI Life का मार्केट शेयर बढ़ा है।

LIC IPO: इश्यू जारी करने से पहले LIC ने बोर्ड में 6 इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स को नियुक्त किया


SBI Life देश की दूसरी सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में SBI Life की हिस्सेदारी सिर्फ 5% थी जो 2020 में बढ़कर 8% पहुंच गया है। क्रिसिल ने यह रिपोर्ट नवंबर 2021 में तैयार की थी लेकिन तब यह सार्वजनिक नहीं हो पाई थी।

LIC का ग्रॉस रिटेल प्रीमियम (GWP) 64.1% यानी 56.405 अरब डॉलर है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की कोई भी बीमा कंपनी के पास ऐसा मार्केट शेयर नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।