बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव, एक्सपर्ट्स को इन स्टॉक्स पर है भरोसा, क्या लगाना चाहेंगे आप दांव?

मलय ठक्कर का कहना है कि 16400 के स्तर पर नकारे जाने के बाद डेली चार्ट पर इंडेक्स ने कल एक बियरिश कैंडल बनाया। निफ्टी के लिए अब 15900 के स्तर पर एक मजबूत सपोर्ट दिख रहा है

अपडेटेड May 19, 2022 पर 12:40 PM
इंट्राडे में कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Top Trading picks for Thursday: 18 मई के कारोबार में बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों ने फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर को मिले सपोर्ट का असर खत्म कर दिया और बाजार कल लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 109.94 अंक टूटकर 54,208.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 19.00 अंक टूटकर 16,240.30 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के बाजार की चाल पर नजर डालें तो कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी 15900 के करीब कारोबार कर रहा है। INFOSYS, RIL, TCS और HDFC बैंक ने दबाव बनाया है। वहीं मिडकैप शेयर भी फिसले है। वहीं NIFTY IT INDEX सबसे ज्यादा 4% फिसला है। मेटल, सरकारी बैंक और रियलिटी सेक्टर में भी कमजोरी देखने को मिल रही हैं। इस बीच कमजोर बाजार में भी अच्छे नतीजों के दम पर ITC ने कमाल किया है। शेयर 3% से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर करीब 3 साल के शिखर पर पहुंचा है।

Bonanza Portfolio के रोहन पाटिल का कहना है कि Nifty के लिए ओवर ऑल स्ट्रक्चर अभी भी बियरिश बना हुआ है क्योंकि ये अपने 21, 50 और 100 days EMA के नीचे बना हुआ है। किसी एक दिन की बढ़त को इंडेक्स में ट्रेंड चेंज होना नहीं माना जा सकता। सही ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए निफ्टी के अपनी कुछ बाधाओं के तोड़ कर मजबूती के साथ ऊपर टिकना होगा।


अब निफ्टी के लिए 16,000 के करीब इमीडिएट सपोर्ट है। इसके बाद इसके लिए 15800 के आसपास दूसरा बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16550 पर रजिस्टेंस है और यही इसका 21-day EMA भी है।

गिरते बाजार में ITC के शेयर ने लगाया तेजी का छलांग, जानिए क्या इस स्टॉक में अब भी बाकी है दम!

GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि 16400 के स्तर पर नकारे जाने के बाद डेली चार्ट पर इंडेक्स ने कल एक बियरिश कैंडल बनाया। निफ्टी के लिए अब 15900 के स्तर पर एक मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अब शॉर्ट टर्म ट्रेंड तब तक साइड वेज रह सकता है जब तक निफ्टी 16400 के नीचे बना रहता है जो इसका पिछले हफ्ते का हाई है। अब आगे ट्रेडर्स को 16400 के स्तर पर नजर रखना चाहिए। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में और तेजी आ सकती है और ये हमें 16650 के स्तर तक जाता दिख सकता है।

इंट्राडे में कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे कॉल

Aurobindo Pharma: 550-560 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 625 रुपये, स्टॉपलॉस 520 रुपये

Indus Towers:195-200 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 218 रुपये, स्टॉपलॉस 187 रुपये

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल

Adani Power: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 305 रुपये, स्टॉपलॉस 278 रुपये

Tata Teleservices (Maharashtra) Limited or TTML:वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 155 रुपये, स्टॉपलॉस 128 रुपये

Bonanza Portfolio के रोहित सिंघरे की इंट्राडे कॉल

Gujarat Gas: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 610 रुपये, स्टॉपलॉस 560 रुपये

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल

Godrej Consumer Products: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 880 रुपये, स्टॉपलॉस 810 रुपये

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।