Multibagger stock: साल 2021 में सिर्फ स्टॉक्स ने ही अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न नहीं दिया है बल्कि कुछ आईपीओ में भी कमाल का रिटर्न मिला है। EKI Energy Services का आईपीओ भी एक ऐसा ही आईपीओ है जो BSE SME Exchange पर अप्रैल 2021 में लिस्ट हुआ था। यह आईपीओ 140 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर लिस्ट हुआ था। जो कि इसके इश्यू प्राइस से करीब 37 फीसदी ज्यादा था। बता दें कि इसका इश्यू प्राइस 100-102 रुपये प्रति शेयर था।
फिलहाल वर्तमान में EKI Energy का शेयर 7,625.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहा है। जो 102 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अपने अपर प्राइस बैंड से 7375 फीसदी ज्यादा है।
EKI Energy के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 2 महीने में यह मल्टीबैगर शेयर बिकवाली के दबाव में रहा है औऱ इस अवधि में इसमें करीब 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि पिछले 6 महीने में यह BSE SME पर लिस्टेड यह स्टॉक 1900 रुपये से बढ़कर 7625 रुपये पर आ गया है। 6 महीने में इस शेयर में करीब 300 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि 2022 में अब तक यह शेयर करीब 26 फीसदी टूटा है। वहीं अपनी लिस्टिंग के पिछले 11 महीने के अंदर यह स्टॉक 140 रुपये से बढ़कर 7625 रुपये पर आ गया है यानी अपनी लिस्टिंग से अब तक इस शेयर ने करीब 4450 फीसदी का रिटर्न दिया है।
हालांकि अगर हम इसके इश्यू प्राइस और करेंट प्राइस की तुलना करें तो इस मल्टीबैगर की ऑफर आईपीओ की ऑफर प्राइस 100-102 रुपये थी और वर्तमान में यह 7625 रुपये पर नजर आ रहा है यानी इसने अपने आईपीओ अलॉटिस को 7375 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इस शेयर के अब तक की यात्रा के आधार पर मिलने वाले रिटर्न का विश्लेषण करें तो अगर किसी ने 1200 शेयरों वाले आईपीओ के 1 लॉट को पाने में सफलता हासिल की रही होगी तो आज उसको लिस्टिंग के दिन 1,22,400 मिले होगे। अगर वह अलॉटी अब तक अपना निवेश बनाए रखें होगा तो उसको 91.50 लाख रुपये मिल रहे होगे।